SSC GD Constable Result 2023 : कर्माचारी चयन आयोग की तरफ से जीडी कांस्टेबल एग्जाम का आयोजन 10 जनवरी 2023 से लेकर 13 फरवरी 2023 तक किया गया ता। जबकि 18 फरवरी से 25 फरवरी 2023 तक उम्मीदवारो को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। भर्ती अभियान के जरिए चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति सीआईएसएफ, बीएसएफ सहित अन्य विभागों में की जाएगी। जीडी कांस्टेबल परीक्षा हर साल आयोगी की तरफ से आयोजित कराई जाती हैं। इस परीक्षा में हर साल लगभग 40 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल होते हैं।

नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती अभियान के जरिए 50187 पद पर भर्तियाँ होनी हैं। इस भर्ती के लिए आयोजित लिखित एग्जाम में सफल होने वाले उम्मीदवार को फिजिकल एफइशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट व मेडिकल टेस्ट से भी गुजरना पड़ेगा। उसके बाद में अभ्यार्थियों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए आना होगा। इससे संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

SSC GD Constable Result 2023 कब आएगा-

कर्माचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जल्द ही कांस्टेबल एग्जाम का परिणाम जारी कर सकेगा। जिसे उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना रोल नंबर व अन्य जानकारी दर्ज कर सकते हैं। और जिसके जरिेए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार परिणाम चेक करने के लिए नीचे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करे। इसके लिए उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखे।

How to check SSC GD Constable Result 2023

  • सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाए।
  • होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक SSC GD Constable Result 2023 पर क्लिक करे।
  • जिसके बाद उनका रिजल्ट स्क्रीन पर पीडीएफ आ जाएगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर ले।
  • फिर उसमें अपना रोलनंबर व नाम देखे।
  • अंत में इसका चाहे तो प्रिंट ऑउट निकाल ले।