UPPCS Mains Exam Date 2022: यूपी पीसीएस का शेड्यूल जारी, पढ़िए पूरा शेड्यूल

Sarkari Naukri, UPPCS Mains exam date 2022 Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा यूपी पीसीएस 2022 (UPPCS 2022) की मुख्य परीक्षा का शेड्यूल आज जारी कर दिया गया हैं। तीन शहरो में होगी परीक्षाऐं, जिसमें लखनऊ, गाजियाबाद व प्रयागराज का नाम शामिल हैं। यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 में कुल 5964 अभ्यार्थी शामिल होगे। इस विषय में जानकारी यूपी लोक सेवा आयोग के सचिव जगदीश ने दी हैं।
UPPCS Mains exam date 2022-
Uttar Pradesh Combined State / Upper Subordinate Services, UP PCS Mains 2022 exam dates की घोषणा कर दी गई है। इन परीक्षाओं में भाग लेने वाले उम्मीदवारो को बेसब्री से इन तारीखो का इंतजार था। । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यूपीपीएससी मुख्य 2022 (UP PCS Mains 2022) 27 सितंबरए 2022 से आयोजित की जाएगी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूपी पीसीएस मेन्स 2022 परीक्षा 3 घंटे की दो पालियों में आयोजित की जाएगी। मुख्य लिखित परीक्षा में छह अनिवार्य और दो वैकल्पिक पेपर शामिल होंगे और प्रत्येक पेपर 150 अंकों का होगा।
जो छात्र यूपीपीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 (UP PCS Mains 2022) का शेड्यूल डाउनलोड करना चाहते हैं, वो इसकी अधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा तिथि की घोषणा 23 अगस्त 2022 को ही कर दी गयी थी।
UP PCS Mains 2022 exam dates-
- 27 सितंबर, 2022- सामान्य हिंदी निबंध
- 28 सितंबर, 2022 - सामान्य अध्ययन- I सामान्य अध्ययन- II
- 29 सितंबर, 2022- सामान्य अध्ययन- III सामान्य अध्ययन- IV
- 1 ऑक्टूबर, 2022- वैकल्पिक विषय पेपर- I वैकल्पिक विषय पेपर- II
UPPCS Mains Admit Card 2022-
यूपीपीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 (UP PCS Mains 2022) का एडमिट कार्ड सिंतबर के दूसरे या आखिरी हफ्ते में जारी कर दिया जाएगा। यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 एडमिट कार्ड उम्मीदवार जारी हो जाने के बाद इसकी अधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।