UPSC NDA 2 Exam 2023: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा यूपीएससी एनडीए 2 परीक्षा 2023 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया हैं। वे उम्मीदवार जिन्होंने आवेदन किया हैं, वो यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की अधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in. पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस वेबसाइट के अलावा इस upsc.gov.in वेबसाइट से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

नेशनल डिफेंस एकेडमी व नेवल एकेडमी एग्जामिनेशन (II) 2023 का एडमिट कार्ड नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैंं। इसके अलावा एडमिट कार्ड आज यानी 11 अगस्त के दिन जारी कर दिया गया हैं। और आज से लेकर 3 सितंबर 2023 तक डाउनलोड कर सकते हैं। इस तारीख तक ये वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। इसके बाद लिंक डीएक्टिवेट हो जाएगी।

एग्जाम डेट्स-

लिखित परीक्षा का आयोजन 3 सिंतबर 2023 के दिन देशभर के विभिन्न केंद्रों में किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 395 पद ही भरे जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए हुए स्टेप्स को फॉलो करे।

ऐसे डाउनलोड करो UPSC NDA 2 Admit Card 2023 एडमिट कार्ड-

  • संघ लोक सेवा आयोग द्वारा यूपीएससी एनडीए 2 परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाए।
  • होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक UPSC NDA 2 Admit Card 2023 पर क्लिक करे।
  • लिंक ओपन होने के बाद वहाँ लॉगिन डिटेल्स फील कर दे।
  • जिसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अंत में इसे डाउनलोड कर ले व इसका प्रिंट ऑउट निकाल ले।