Sawan 2023 : सावन में इन रंग के कपड़ो को नहीं पहनना चाहिए
Tags:

Sawan 2023: सावन का महिना काफी पावन व पवित्र माना जाता हैं। ये पूरा महिना भगवान शिव को समर्पित हैं। सावन के महीने में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती हैं। ये महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए काफी खास माना जाता हैं। सावन मास में ज्यादातर लोग व्रत रहते हैं। तो वहीं सावन माह में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोगो द्वारा बहुत से उपाय किए जाते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सावन के सोमवार में कौन-से कपड़े पहने जाते हैं।
1- काला रंग
इस लिस्ट में पहले नंबर पर काले रंग का आता हैं। ऐसा कहा जाता हैं कि काले रंग के कपड़े किसी भी पूजा-पाठ के समय नहीं पहनना चाहिए। शायद इसलिए भी भगवान शिव की पूजा काले वस्त्र पहनकर नहीं करना चाहिए।
2- खाकी रंग-
तो वहीं ऐसी मान्यता भी हैं कि पूजा-पाठ में खाकी रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। क्योकि खाकी रंग के कपड़ो को पूजा-पाठ में शुभ नहीं माना जाता हैं।
3- भूरा रंग-
सावन मास के महीने में भूरे रंग का कपड़ा नहीं पहना चाहिए। ऐसी मान्यता हैं कि पूजा-पाठ में भूरे रंग का कपड़ा नहीं पहनना चाहिए। ये शुभ नहीं माना जाता हैं।
4- ग्रीन रंग-
सावन के महीने में हरे रंग की चीजों को काफी महत्व दिया गया हैं। इसलिए सावन में हरे रंग के कपड़ो को पहनना चाहिए। इसलिए पूजा में हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इसके अलावा पूजा में लाल, पीला वस्त्र भी पहना जाता हैं।