SBI Clerk Admit Card 2022 : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क के पद पर भर्ती के लिए होने वाली प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया हैं। जो छात्र अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं वो इसकी अधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से क्लर्क के कुल 5008 पदों पर भर्तियां जारी की गयी थी। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 07 सितंबर 2022 को शुरू हुई थी। तथा इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 27 सितंबर 2022 तक का ही समय मिला था।

How to download SBI Clerk Admit Card 2022-

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क के पद पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करे।
  • सबसे पहले उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाए।
  • होमपेज ओपन हो जाने के बाद Latest Announcements पर क्लिक करे।
  • इसके बाद SBI Junior Associates Clerk Admit Card 2022 के लिंक पर क्लिक करे।
  • लिंक ओपन हो जाने के बाद एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करे।
  • अब एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर ले।

SBI Clerk Exam Date 2022-

एडमिट कार्ड में परीक्षा का समय तारीख व स्थान का नाम दिया गया होगा। नोटिफिकेशन के अनुसार एसबीआई प्रीलिम्स की परीक्षा नवंबर माह में आयोजित करायी जाएगी।

SBI Clerk Exam Pattern-

प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी सीबीटी मोड पर किया जाएगा। तो SBI Clerk Pre एग्जाम पैटर्न 2022 के अनुसार प्रीलिम्स परीक्षा में पूछे गए कुल प्रश्न 100 हैं। प्रीलिम्स परीक्षा 100 अंकों की होती हैं। प्रीलिम्स परीक्षा की अवधि 60 मिनट की होती है।