SSC CGL 2023 Exam: स्टॉफ सिलेक्शन कमीशन की तरफ से एसएससी सीजीएल एग्जाम 2022 को लेकर जरूरी नोटिस जारी की गई हैं। यह नोटिस टियर 2 परीक्षा के पेपर 1 की योजना के संबंध में जरूरी हैं। जिन उम्मीदवारो का सलेक्शन टियर 2 परीक्षा में शामिल होंगे। वह एसएससी की अधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर विभाग द्वारा जारी नोटिस चेक कर सकते हैं।

नोटिस के अनुसार पेपर 1 दो सत्रों-सत्र 1 व सत्र 2 में आयोजित किया जाएगा। सत्र 1 को 3 खंडों में विभाजित किया गया हैं। सभी सलेक्शन में दो मॉड्यूल होंगे। सेक्शन 1. मॉड्यूल-1 (मैथेमेटिकल एबिलिटीज) व मॉड्यूल-2 (रीजनिंग एंड जनरल इंटेलिजेंस), उम्मीदवारो को इस सेक्शन को सॉल्व करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। एक घंटे के बाद यह सेक्शन अपने आप बंद हो जाएगा। सत्र 2 में दो मॉड्यूल होगा। जिसमें मॉड्यूल 1 में अंग्रेजी लैंग्वेज व कंप्रीहेंशन शामिल हैं। तो वहीं मॉड्यूल 2 जनरल अवेयरनेस हैं। इस सेक्शन के लिए उम्मीदवारो को 1 घंटे का समय दिया जाएगा। खंड 3 मॉड्यूल-1 (कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट) सेक्शन-2 के पूरा होने के तुरंत बाद शुरू हो जाएगा। व ये केवल 15 मिनट की समय अवधि के लिए होगा। सेक्शन-3 का मॉड्यूल-1 के पूरा होने के बाद सेशन -1 खत्म ह ो जाएगा।

सत्र 1 के पूरा होने के बाद उम्मीदवारो को सत्र 2 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए आराम दिया जाएगा। सेशन-3 का मॉड्यूल-2 (डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट) सत्र-2 में आयोजित किया जाएगा। व 15 मिनट के समय के लिए होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारो को एसएससी की अधिकारिक वेबसाइट की सहायता ले सकते हैं।