Study & Career Tips: दुनिया भर में बहुत से ऐसे स्टूडेट्स हैं, जो आर्थिक कमजोरी की वजह से अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं और उनको इसके लिए जॉब करना पड़ता हैं। लेकिन उनका मानना होता हैं कि जॉब के साथ-साथ पढ़ाई कर पाना आसान नहीं होता हैं। क्योकि जॉब करने के बाद इंसान इतना ज्यादा थक जाता हैं कि उसको आराम करने के अलावा कुछ और नजर नहीं आता हैं। लेकिन उसी में बहुत से लोगो ऐसे भी होते हैं जो जॉब के साथ-साथ अपनी पढ़ाई भी पूरी करते हैं और एक नए मुकाम पर पहुंचते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं ये सब कैसे मुमकिन हो पाता हैं। नहीं तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं, कि कैसे आप जॉब के साथ-साथ पढ़ाई पूरी करके सफलता पा सकते हैं। इसके लिए आपको इन टिप्स को फॉलो करना चाहिए।

स्मार्ट स्टडिज करे-

यदि आप जॉब के साथ पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं तो इसके लिए आप पढ़ाई का स्मार्ट तरीका अपनाए आप जिस विषय में पढ़ाई कर रहैं हैं। उससे जुड़े सिलेब्स या सामग्री आपको आसानी से इंटरनेट पर मिल जाएगा। और आसानी से आपको वो समझ भी आ जाएगा। आप जो कुछ भी पढ़े उसका नोट्स बना ले। इससे आपको आगे चलकर फायदा होगा।

स्मार्ट स्टडिज के लिए करिए टेक्नॉलाजी का प्रयोग-

यदि आप कम समय में अपना सिलेब्स पूरा कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति करना चाहते हैं तो इसके लिए आप किसी अच्छी कम्पनी का टैबलेट या लैपटॉप भी ले सकते हैं तथा इनमें आप एप्स डाउनलोड करके ऑनलाइन कोर्सेस खरीद सकते हैं। यदि आपके बजट में लैपटॉप या टैबलेट नहीं हैं तो आप मोबाइल के जरिए भी ये काम कर सकते हैं।

समय का करे सदुपयोग-

यदि आपको जॉब की वजह से पढ़ाई करने के लिए ज्याद समय नहीं मिल पाता हैं। तो आपको जोभि समय मिलता हैं उसका सदुपयोग करे उसे बर्बाद मत करे। आप यदि ऑफिस कैब, मेट्रो, बस या कनवेंस से जाते हैं तो आप उस समय भी अपने मोबाइल में डाउनलोड पीडीएफ या नोट्स के जरिए पढ़ सकते हैं। इसके अलावा आप वीडियोज देख सकते हैं। तथा ऑफिस में यदि लंच के लिए आपको ज्यादा समय मिलता हैं तो आप अपना लंच फिनिस करके भी कुछ समय के लिए पढ़ाई कर सकते हैं।

ज्यादातर लोग अपने समय को मैनेज करने के लिए टाइम टेबल का प्रयोग करते हैं। तो उसी में से बहुत से लोग टाइम टेबल तो बना लेते हैं लेकिन इसको फॉलो नहीं कर पाते हैं। तो उनके लिए यही राय हैं यदि आप टाइम टेबल के जरिए खुद को नहीं चला सकते हैं तो आप जब भी सुबह सोकर उठे या सोने जाए आप ये अपने मन में जरूर सोच ले कि आपको आज ये चैप्टर खत्म करना हैं। या आपको आज ये पढ़ना हैं। यदि आपके मन उस चीज को करने के लिए दृढ़ निश्चय होगा तो जरूर आप अपने लक्ष्य को पा सकेगे। किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए दृढ़ निश्चय व आत्म विश्वास का होना बहुत जरूरी हैं।