EPFO Recruitment 2023: ईपीएफओ स्टेनोग्राफर व सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट (SSA) भर्ती का हिस्सा बनने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर हैं। बता दे कि EPFO भर्ती के पहले फेज के एग्जाम में पास उम्मीदवारो के लिए दूसरे फेज के एग्जामिनेशन स्किल टेस्ट के लिए डेट की घोषणा कर दिया गया हैं। इसकी जानकारी (NTA) की अधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.ac.in पर जाकर नोटिफिकेशन जारी कर दी गई हैं। सामाजिक सुरक्षा सहायक व स्टेनोग्राफर के भर्ती के जरिए कुल 2859 पदों को उम्मीदवारों की नियुक्तियां होगी। उम्मीदवारो को 27 मार्च से लेकर 26 अप्रैल 2023 तक आवेदन कर सकते थे।

बता दे कि स्टेनोग्राफर ग्रुप C के लिए दूसरी स्टेज में शॉर्टहैंड स्किल टेस्ट का आयोजन किया जाना हैं। इसके अलावा सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट (ssa) के पदों के लिए सेकण्ड स्टेज में टाइपिंग टेस्ट के लिए आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही एग्जाम में शामिल होने के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 6 नवंबर को जारी किया जाएगा।

बता दे कि स्टेज-2 एग्जामिनेशन डेट्स के साथ ही NTA की तरफ से एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी किए जाने की डेट्स जारी कर दिया गया हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार NTA की तरफ से एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 6 नवंबर 2023 को अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार इसके जरिए टाइम, एग्जाम सिटी, की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उम्मीदवार ज्यादा जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं।

उम्मीदवारो की जानकारी के लिए बता दे कि NTA की तरफ से एडमिट कार्ड परीक्षा से एक या दो दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवारो एग्जाम व भर्ती से जु़ड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए NTA की हेल्फ डेस्क नंबर 001-4075900,011-6922770 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा NTA अधिकारिक वेबसाइट- [email protected] पर मैसेज के जरिए जानकारी प्राप्त क सकते हैं। NTA की तरफ से जारी की गई स्टेनोग्राफर ग्रुप C के पदों के लिए शॉर्टहैंड स्किल टेस्ट का आयोजन 18 नवंबर 2023 को किया जाना हैं। साथ ही सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट (SSA) पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट का आयोजन 10 नवंबर 2023 को कराया जाएगा।