GATE 2024 Exam Correction Window: भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरू ने GATE 2024 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो आज 18 नवंबर से ओपन कर दिया हैं। उम्मीदवार IISC GATE की अधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाकर अपना एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। करेक्शन विंडो 24 नवंबर 2023 तक ओपन रहेगी। रजिस्टर्ड उम्मीदवार निर्धारित समय तक फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।

आवेदन फॉर्म में सुधार करने वाले अभ्यार्थियों को 500 रूपए फीस का भुगतान करना होगा। GATE 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 3 जनवरी 2024 को जारी किया जाएगा व एग्जाम 3,4,10 व 11 फरवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा। रिजल्ट 16 मार्च 2024 को घोषित किया जाएगा। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार पूर्व में जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।

GATE 2024 फॉर्म में ऐसे करे करेक्शन-

  • भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरू ने GATE 2024 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाए।
  • होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक GATE 2024 पर क्लिक करे।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर आदि दर्ज कर लॉग इन करे।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करें व फीस जमा कर दे।
  • अब इसे चेक करे व सबमिट कर दे।