GATE 2024 Registration: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बैंगलोर आज यानि 7 नवंबर 2023 दिन मंगलवार से गेट परीक्षा के आवेदन में बदलाव स्वीकार करेगा। वे उम्मीदवार जिन्होंने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग का फॉर्म भरा हो व उसके कुछ हिस्सों में किसी प्रकार का करेक्शन करना चाहते हैं। वे अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन में करेक्शन कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट – gate2024.iisc.ac.in. पर जाकर आवेदन में बदलाव कर सकते हैं।

GATE 2024 Registration Fees-

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बैंगलोर एप्लीकेशन में सुधार किया जा सकता हैं। जैसे- कैटेगरी, फोटो, सिग्नेचर, एजुकेशनल इंफॉर्मेशन, एड्रेस व जिस पेपर के लिए वे आवेदन कर रहे हैं। हर एरिया में सुधार के लिए शुल्क अलग से देना होगा। जैसे- नेम, डेट ऑफ बर्थ, एग्जामिनेशन सिटी, पेपर में बदलाव करने के लिए 500 रूपए शुल्क देना होगा। तो वहीं फीमेल से दूसरा जेंडर या कैटेगरी बदलने के लिए एससी से एसटी के लिए आवेदन शुल्क 1400 रूपए हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि-

एप्लीकेशन में करेक्शन करने के लिए आज से विंडो खुल जाएगा। व 11 नवंबर 2023 तक आवेदनों में सुधार किया जा सकता हैं। जो भी बदलाव करना हैं, इस समय सीमा के अंदर ही कर ले। नहीं तो इसके बाद मौका नहीं दिया जाएगा।

GATE 2024 Exam Date-

बता दे कि गेट परीक्षा 2024 का आयोजन 3,4,10 व 11 फरवरी 2024 के दिन किया जाएगा। ये एक कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी यानि सीबीटी मोड में एग्जाम लिया जाएगा। अगर टाइमिंग की बात करे तो एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट यानी मॉर्निंग सेशन सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगा। तो वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।

ऐसे करे GATE 2024 Application Form में सुधार-

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बैंगलोर एप्लीकेशन में सुधार करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाए।
  • होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए GOAPS पोर्टल लिंक पर क्लिक करे।
  • लिंक ओपन होने के बाद वहाँ लॉगिन डिटेल्स फील कर दे।
  • जिसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसके बाद सुधार कर ले व सबमिट के बटन पर क्लिक कर दे।
  • अंत में इसे डाउनलोड कर ले व प्रिंट ऑउट निकाल ले।