Largest District Of India:भारत में 28 राज्य व 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। हर राज्य में अलग-अलग जिले है लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे लोकप्रिय व सबसे बड़ा जिला कौन-सा है। यदि नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि भारत का सबसे बड़ा जिला कौन है। इसके साथ ही इस जिले का क्षेत्रफल इतना है कि भारत के कई छोटे राज्य इसमें समा सकते है, चलिए आज हम जानते है।

भारत का सबसे बड़ा जिला-

भारत का सबसे बड़ा जिला गुजरात का कच्छ हैं। कच्छ के क्षेत्रफल की बात करें तो ये 45,674 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। जो राज्य के 23.27 फीसदी हिस्से को कवर करता है। कच्छ का 51 फीसदी हिस्सा खारे नमक के रेगिस्तान से भरा हुआ है। जो कि यहाँ आने वाले पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है। इसके अलावा इस जिले के 34.73 फीसदी हिस्से पर खेती का कार्य किया जाता है। इस जिले के प्रमुख आकर्षक की बात करें तो वो सफेद रेगिस्तान है। इसके अलावा मांडवी समुद्र तट भी पर्यटकों को खासा लुभाता है। तो वहीं कच्छ के महाराज का प्राग महल, बाग पैलेस व आइना महल भी प्रमुख आकर्षण का केंद्र है।

बता दें कि एक समय ऐसा भी था कि जब कच्छ अपने आप में एक राज्य हुआ करता था। दरअसल ये बात साल 1950 की है। साल 1956 में इसे मुंबई राज्य में शामिल किया गया है व एक जिला बना दिया गया है। जैसे भाषाओं के आधार पर मुंबई व गुजरात का विभाजन हो गया। इस तरह कच्छ गुजरात में शामिल हो गया व देश का सबसे बड़ा राज्य बन गया है। बता दे कि 26 जनवरी 2001 को कच्छ में आया भूंकप इतिहास के सबसे तेज भूकंप के झटकों में से एक था। इसका केंद्र कच्छ के अंजार में था। इस भूकंप ने पूरे कच्छ को हिला कर रख दिया था।