Knowledge: इस दुनिया में कई जीव हैं, जिनके शरीर के अंग कट जाने के बाद फिर से उग जाता हैं। इनमें से छिपकली सबसे सरल उदाहरण हैं। छिपकली की पूंछ अगर कभी कट जाए तो वो कुछ दिनों में उसे वापिस उगा लेती हैं। इसी तरह सांप अपनी स्किन के साथ करता हैं व केकड़े अपनी खोल के साथ यानि की धरती पर रहने वाले जीवों में ये गुण होते हैं। हालांकि इंसानों के साथ अभी तक ऐसा नहीं हुआ हैं। कई रिसर्च दशकों से चल रहे हैं कि कैसे इंसान अपने कटे हुए अंगों को फिर से उगा सकते हैं। हालांकि इससे इतर हमारे शरीर के भीतर मौजूद एक अंग में ये खूबी होती हैं। कि वह अपने आप को फिर से पूरी तरह से बना सकता हैं चलिए आपको उस अंग के बारे में बताते हैं।

मनुष्य के शरीर का कौन-सा अंग दुबारा आता-

हम मनुष्य के जिस अंग की बात कर रहे ं हैं, वो लीवर हैं। लीवर शरीर के भीतर मौजूद एक ऐसा अंग हैं, जो अगर कट जाए तो वो अपने आप को फिर से बना लेता हैं। दरअसल, इस अंग की कोशिकाओं में रीजनरेशन के गुण होते हैं। इसे ऐसे समझिए कि लीवर की पुर्ननिर्माण में लीवर की बची हुई हीपेटोसाइट्स कोशिकाएं काम करती हैं। ये कोशिकाएं विभाजित होकर बहुगुणित हो जाती हैं। जिससे खराब हो चुका ऊतक फिर से बन कर तैयार हो जाता हैं। इसी कारण लीवर फिर से अपना पूरा स्वरूप हासिल कर लेता हैं। तो वहीं लीवर के काम की बात करें तो लीवर में मौजूद जहरीले तत्वों व गैंसों को छानने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। इसके साथ ही ये शरीर के लिए पोषक तत्वों को भी इकट्ठा करता हैं।

लीवर ट्रांसप्लांट कैसे होता हैं-

लोगो के मन में ये सवाल उठता हैं कि लीवर यदि बढ़ता हैं तो फिर लीवर खुद को फिर बना क्यो नहीं लेता हैं। उन्हें इसे ट्रांसप्लांट क्यों कराना पड़ता हैं, तो इस सवाल पर एक्सपर्ट्स कहते हैं कि लीवर ट्रांसप्लांट की वजहें दूसरी होती हैं। उनका कहना हैं कि जब किसी मरीज का लीवर तो पूरा होता हैं लेकिन उस लीवर का कोई भी हिस्सा नहीं करता तब ऐसा करना पड़ता है। इसी तरह से कुछ लीवर की बीमारियाँ ऐसी होती हैं। जो अगर आपकों हो जाएं तो लीवर अपने आपको फिर से नहीं बना पाता हैं। ऐसा सिरोसिस जैसी बीमारियाँ होती हैं। इस बीमारी के होने पर लीवर अपना पुनर्निर्माण नहीं कर पाता हैं।।