दुनिया के सबसे ज्यादा ईमानदार देशो की लिस्ट में जानिए कौन-कौन सा देश शामिल हैं
Transparency International: किसी भी देश का नाम दुनिया में गर्व से लिया जाए। यहाँ कोई दूसरा देश किसी देश पर भरोषा करे इसके लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण चीज हैं कि वो देश कितना ईमानदार हैं। किसी भी देश का विकास इस पर निरभर करता हैं कि वो कितना ईमानदार हैं। चलिए आज हम आपको बताते टॉप 5 ईमानदार देश की लिस्ट में कौन-कौन से देश शामिल हैं।
ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल की 2021 की रिपोर्ट में दुनिया के पाँच सबसे ईमानदार देश की सूची में छ देशो को शामिल किया गया हैं। इस लिस्ट में पहला स्थान डेनमार्क का हैं। डेनमार्क उत्तरी यूरोप में स्थित एक देश है। ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स (HDI) में भी डेनमार्क टॉप मुल्कों में शामिल हैं।
सबसे ईमानदार देश की सूची में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड हैं। बता दे कि प्रशांत महासागर में स्थित इस देश की आबादी 51 लाख है।
दुनिया का सबसे ईमानदार देश की सूची में तीसरा नंबर फिनलैंड का हैं। जोकि त्तरी यूरोप के फेनोस्केनेडियन क्षेत्र में स्थित एक नॉर्डिक हैं।
तो वहीं दुनिया के सबसे ईमानदार देश की लिस्ट में चौथे नंबर पर सिंगापुर हैं। ये देश दुनिया के प्रमुख बंदरगाहों और व्यापारिक केंद्रों में से एक है। ट्रांसपैरेंसी रिपोर्ट में टॉप 5 देशों में सिंगापुर एकमात्र एशियाई देश जोकि इस लिस्ट में शामिल हैं।
दुनिया के सबसे ज्यादा ईमानदार देश की लिस्ट में पाँचवे नंबर पर यूरोपीय देश स्वीडन हैं। इस देश की राजधानी स्टॉकहोल्म हैं।
ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट छठवें नबंर पर स्विट्जरलैंड हैं। ये दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर देशो में से भी एक हैं।