NEET UG Result 2022 Latest Update: एनटीए द्वारा कल देर रात इसकी अधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नीट यूपी 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया गया हैं। रिजल्ट का इंतजार छात्रो को बहुत दिनो से था। लेकिन कल देर रात छात्रो का ये इंतजार खत्म हो चुका हैं। इस साल नीट यूजी परीक्षा में कुल 18,72,343 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से 17,64,571 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें कुल 9,93,069 छात्र पास हुए हैं। इस साल नीट यूजी परीक्षा में कुल 18,72,343 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से 17,64,571 छात्र परीक्षा में उपस्थित रहे थे।

NEET UG Topper List 2022-

इस बार नीट यूजी में कुल 9,93,069 छात्र सफल हुए हैं। जिसमें से राजस्थान की तनिष्का ने टॉप किया हैं। इनके 720 में से 715 नंंबर हैं।

  • राजस्थान तनिष्का 715
  • दिल्ली एनसीटी वत्स आशीष बत्रा 715
  • कर्नाटक ऋषिकेश नागबूषण गांगुली, रुचा पवाशी 715
  • तेलंगाना एराबेली सिद्धार्थ राव 711
  • महाराष्ट्र ऋषि विनय बालसे 710
  • पंजाब अर्पित नारंग 710
  • गुजरात जील विपुल व्यास 710
  • जम्मू कश्मीर हाजिक परवीज 710
  • पश्चिम बंगाल सायंतनी चटर्जी 710
  • आंध्र प्रदेश मट्टा दुर्गा साई कीर्ति तेजा 710
  • गोवा अनुष्का आनंद कुलकर्णी 705
  • मध्यप्रदेश सानिका अग्रवाल 705
  • तमिलनाडु त्रिदेव विनायक 705
  • उत्तर प्रदेश एहसान अग्रवाल 705
  • हरियाणा निशा 705
  • ओडिशा प्रिया सौम्यदत्त नायक 705
  • छत्तीसगढ़ ओम प्रभु 701
  • केरल नंदिता पी 701
  • बिहार अंकित कुमार 700
  • उत्तराखंड रिया 700

पहली चार रैंक हासिल करने वाले सभी स्टूडेंट्स के 99.99 परसेंटाइल (715 मार्क्स) हैं। इनके बीच रैंक का निर्धारण टाइ ब्रेकिंग फॉर्मूले से हुआ हैं।

NEET UG Cut-Off 2022-

  • कैटेगरी कटऑफ परसेंटाइल कटऑफ स्कोर
  • अनारक्षित/EWS 50th परसेंटाइल 715-117
  • ओबीसी 40th परसेंटाइल 116-93
  • एससी 40th परसेंटाइल 116-93
  • एसटी 40th परसेंटाइल 116-93