UGC NET Admit Card : यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करे डाउनलोड
UGC NET Admit Card 2022 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 8 और 10 अक्टूबर को होने वाले यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022 को जारी कर दिया हैं। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। UGC NET Admit Card फेज 4 एग्जाम के लिए जारी किया हैं। ये एडमिट कार्ड 8 व 10 को होने वाली परीक्षा के लिए जारी किया गया हैं। बिना एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
How to download UGC NET Admit Card-
- यूजीसी नेट द्वारा जारी एडमिट कार्ड देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करे।
- सबसे पहले UGC NET Exam की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करे।
- लिंक ओपन हो जाने के बाद वहाँ एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और अन्य जरूरी डिटेल्स भर दे।
- अब इसे सबमिट कर दे।
- अब आपके स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
- अंत में इसे डाउनलोड कर ले।
- व इसका प्रिंट ऑउट निकाल कर रख ले। भविष्य में ये आपके काम आएगा।
UGC NET Exam Pattern-
8 अक्टूबर को पहली शिफ्ट में कंप्यूटर साइंस एंड एप्लिकेशन का एग्जाम होगा. वहीं, दूसरी शिफ्ट में इकॉनोमिक्स, रूरल इकॉनोमिक्स, को-ऑपरेशन, डेमोग्राफी, डेवलपमेंट प्लानिंग, डेवलपमेंट स्टडीज, इकॉनोमेट्रिक्स, अप्लाइड इकॉनोमिक्स, डेवलपमेंट इकॉनोमिक्स, बिजनेस इकॉनोमिक्स का एग्जाम करवाया जाएगा. दूसरी ओर, 10 अक्टूबर को पहली और दूसरी शिफ्ट में हिस्ट्री का एग्जाम होगा।