NCERT Changes 12th History Syllabus : यूपी बोर्ड के छात्रो को 12वीं में अब नहीं पढ़ाया जाएगा मुगलो से जुड़ा इतिहास बता दे कि नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशल रिसर्च एंड ट्रेनिंग, एनसीईआरटी ने क्लास 12वीं का इतिहास विषय का सिलेब्स बदल दिया हैं। इसके अनुसार कई चैप्टर सिलेब्स से हटा दिए गए हैं। इनमें मुख्य तौर पर मुगल इम्परर से जुड़े चैप्टर को हटाया गया हैं। जिसका अर्थ हुआ कि अब छात्र मुगल साम्राज्य का इतिहास नहीं पढ़ पाएंगे। इस सिलेब्स के अनुसार अब सभी बोर्ड जहाँ एनसीईआरटी की किताबे चलती हैं। वे इस नए नियम को मानेंगे। मुख्य तौर पर सीबीएसई बोर्ड के सिलेब्स में बदलाव किया जाएगा। इसके अलावा यूपी बोर्ड ने भी कोई एनसीईआरटी की किताबे इंट्रोड्यूज की हैं। उसमें भी ये बदलाव किया गया हैं।

यूपी बोर्ड ने दिया अपडेट-

उत्तर प्रदेश बोर्ड सेक्रेटरी दिव्यकांत शुक्ल ने इन बदलावों को कंफर्म करते हुए ये कहा हैं कि नए सिलेबस को यूपी बोर्ड सिलेब्स 2023-24 में अपडेट कर दिया गया हैं। ये जल्द ही इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गाय हैं।

नागरिक शास्त्र का भी सिलेब्स बदला-

इतिहास के साथ ही साथ एनसीईआरटी ने नागरिक शास्त्र के सिलेबस में भी बदलाव किया हैं। विश्व राजनीति में अमेरिकी आधिपत्य और द कोल्ड वॉर एरा जैसे पाठ्यक्रम को हटा दिया हैं। इसके अलावा 12वीं क्लास के स्वतंत्रता के बाद भारतीय राजनीति पाठ्य पुस्तक से लोकप्रिय आंदोलनों का उदय और एकदलीय प्रभुत्व का युग अध्याय हटा दिया गया हैं।

कब से लागू होगा 12वीं का नया सिलेब्स-

बता दे कि एनसीआरटी के 12वीं कक्षा के सिलेब्स में जो बदलाव किया गया हैं। वो एकेडमिक सेशन 2023-24 से लागू होगा। अपडेटेड क्यूरिकुलम के अनुसार एनसीईआरटी ने किंग्स एंड क्रॉनिकल्स मुगल दरबार (सी 16वीं और 17वीं सदीं) इतिहास की किताब थीम्स ऑफ इंडियन हिस्ट्री-पार्ट 2 से हटा दिया हैं।

यूपी बोर्ड दसवीं के हटाए गए सिलेब्स-

यूपी बोर्ड सिर्फ 12वीं के ही नहीं 10वीं बोर्ड व ग्यारहवीं से भी कुछ किताबें हटायी हैं। कक्षा 11वीं की टेक्सट बुक थीम्स इन वर्ल्ड हिस्ट्री से सेंट्रल इस्लामिक लैंड्स संस्कृतियों का टकराव और औद्योगित क्रांति जैसे अध्याय हटा दिया गया हैं।

इसी तरह कक्षा 10वीं की पाठ्यपुस्तक लोकतांंत्रिक राजनीति-2 से लोकतंत्र और विविधता लोकप्रिय संघर्ष और आंदोलन लोकतंत्र की चुनौतियां पर अध्याय हटा दिया गया हैं।