UP Board Exam 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2023 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी छात्रो ने शुरू कर दी हैं। अब छात्रो को यूपी बोर्ड 2023 एग्जाम की डेटशीट का इंतजार हैं। तो बता दे कि 2022-23 सत्र के लिए यूपी बोर्ड से सम्बद्ध शासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के लिए हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) का टाइमटेबल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

UP Board Exam 2023 Date Sheet-

2022-23 सत्र के लिए यूपी बोर्ड से सम्बद्ध शासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के लिए हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) का टाइमटेबल दिसंबर या जनवरी 2023 तक जारी कर दिया जाएगा। बता दे कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए टाइमटेबल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा। इसलिए छात्र समय-समय पर वेबसाइट पर जाकर यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 से संबंधित जानकारी प्राप्त करते रहे।

छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके प्रायोगिक और सैद्धांतिक, दोनो परीक्षाओं के लिए टाइमटेबल के पीडीएफ फार्मेट को डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Board Exam Date 2023-

यूपी बोर्ड 2022-2023 की परीक्षा मार्च के अंत में शुरू होने की संभावना हैं। क्योकि पिछली बार भी बोर्ड की परीक्षाऐं मार्च व अप्रैल माह के मध्य हुई थी। इस बार भी ऐसा ही हो सकता हैं।

UP Board Exam 2023 Admit Card-

यूपी बोर्ड एग्जाम की डेट शीट जारी होने के बाद छात्रो का रोल नंबर व एग्जाम सेंटर के बारे में पता चल जाएगा। तो वहीं छात्र एडमिट कार्ड से संंबंधित जानकारी पाने के लिए स्कूल से संपर्क बनाए रखे।