UP Board Result 2022 Date and Time; यूपी बोर्ड द्वारा बीते दिन घोषणा की गयी थी कि यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं का परिणाम 9 जून 2022 को दोपहर 12 बजे जारी होगा। लेकिन बाद में बोर्ड द्वारा इन तारीखो में बदलाव कर दिया गया। और यूपी बोर्ड के परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रो का इंतजार और बढ़ गया।

कब आयेगा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022-

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कुछ ही दिनों में यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं (UP Board Class 10th, 12th Result 2022) के रिजल्ट जारी कर सकता हैं। जो छात्र परीक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे थे। उनका ये इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला हैं। बोर्ड की परीक्षा खत्म होने के बाद लगातार छात्रो को रिजल्ट का इंतजार रहा हैं। ज्यादातर बोर्ड ने अपने-अपने यहाँ के बोर्ड के परिणामों को जारी कर दिया हैं। लेकिन यूपी बोर्ड ने अभी तक 10वीं व 12वीं का परिणाम जारी नहीं किया हैं। बोर्ड ने एक नई तारीख जारी की हैं कहा जा रहा हैं, कि अब यूपी बोर्ड का रिजल्ट 14 जून से 16 जून के बीच घोषित किया जा सकता हैं।

इस बार यूपी बोर्ड (UP Board Result 2022) की परीक्षाओं में 47 लाख से भी ज्यादा छात्र हुए थे। ऐसा कहा जा रहा हैं, कि इस बार हर बार से देरी में यूपी बोर्ड (UP Board Result 2022 Latest Update) का रिजल्ट जारी होगा। क्योकि हर साल जून के पहले हफ्ते तक यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी हो जाता हैं। लेकिन इस बार रिजल्ट जारी होने में समय लग रहा हैं। इसके पीछे की वजह हैं बतायी जा रही हैं कि डेढ़ लाख छात्रो की परीक्षाऐं व प्रैक्टिकल देरी से होने की वजह से इस बार यूपी बोर्ड के परिणाम में देरी हो रही हैं।

इन वेबसाइट के जरिये छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं-

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर विजिट करे वहाँ पर होमपेज पर 10वीं व 12वीं रिजल्ट 2022 की लिंक दी होगी। उसपर क्लिक कर वहाँ अपना रोलनंबर व बर्थ-डेट लिखकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।