UP Board 12th Exam Time Table 2024: यूपी बोर्ड की तरफ से बोर्ड एग्जाम की तारीखों का ऐलान कर दिया गया हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होकर 09 मार्च तक चलेगी। जो अभ्यार्थी इस बार बोर्ड एग्जाम में शामिल होंगे। वह अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डेटशीट चेक कर सकते हैं। छात्र-छात्राएं यहां बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी डेटशीट चेक कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (Uttar Pradesh Secondary Education Council) की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार यूपी बोर्ड (UP Board) इंटरमीडिएट (Class 12th) की बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होगी और 9 मार्च को समाप्त होगी। इसके साथ ही यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी गई हैं।

UPMSP Class 12 Time Table 2024 ( यूपी बोर्ड क्लास 12वीं टाइम-टेबल 2024)-

यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Exam) का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 8.30 से लेकर 11.45 बजे तक आयोजित होगी। तो वहीं दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। यूपी बोर्ड परीक्षाा 2024 के लिए कुल 55,08,206 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया हैं। क्लास 12वीं की बोर्ड परीक्षा सैन्य विज्ञान विषय के साथ शुरू हो जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए छात्र-छात्रांए अधिकारिक वेबसाइट की मद्द ले सकते हैं।

यूपी बोर्ड क्लास 12वीं टाइम टेबल 2024 (UPMSP Class 12 Time Table 2024)-

  • यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का टाइम-टेबल डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
  • होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक UP Board Class 12th Time Table पर क्लिक करे।
  • लिंक ओपन होने के बाद इंटर का टाइम-टेबल स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में आ जाएगा।
  • अंत में इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट ऑउट निकाल ले।