UP Board Class 10th Result 2022 -

UPMSP Class 10, 12 Result 2022: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित हो चुका हैं। इस बार कक्षा 10, 12 की परीक्षाओं में 51,92,689 छात्रों ने दाखिला लिया था लेकिन उनमें से 47,75,749 ने परीक्षा दी। यदि केवल 10वीं के छात्रों की बात करें तो वर्ष 2022 में हाई स्कूल परीक्षा में कुल 27,81,645 उम्मीदवार पंजीकृत थे। जिसमें से 25,20,634 परीक्षा में शामिल हुए थे। यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षाऐं 2022 24 मार्च से 12 अप्रैल के बीच आयोजित कराई गई थी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 हाई स्कूल की लिखित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 23 अप्रैल से 7 मई 2022 को पूर्ण हो गया था।

UP Board Result 2022 Live-

यूपी बोर्ड कक्षा 10 वीं, 12 वीं के परिणाम 2022 के लिए पास होने पर ग्रेड दिया जाएगा। जिसमें 33 से 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ग्रेड डी दिया जाएगा। बाकि छात्रो को उनके अंको के अनुसार सी, बी व ए ग्रेड दिया जाएगा। पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए प्रश्नों के लिए छात्रों को कई विषयों में अतिरिक्त अंक या बोनस अंक दिया जाएगा।

UP Board Class 10th Result 2022 Topper List-

इस बार यूपी बोर्ड 2022 में (UP Board Results Live Update) की परीक्षा में कुल 88.18 फीसदी छात्र पास हुए. इनमें छात्राओं ने एक बार फिर बारी मारी है। जिसमें 10वीं के एग्जाम में 91.69 फीसदी छात्राएं पास हुईं, वहीं 85.25 फीसदी छात्र पास हुए हैं।

जिसमें से कानपुर के प्रिंस पटेल ने 97.67 फीसदी अंक लाकर 10वीं की परीक्षा में टॉप किया है। तो इसके अलावा दूसरे नंबर में दो छात्राएं मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर और कानपुर नगर की किरन कुशवाहा रहीं हैं। तो वहीं कन्नौज के अनिकेत शर्मा तीसरे नंबर रहे ह