UP Lekhpal Admit Card Date 2022; उत्तर प्रदेश लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित की जाने वाली हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए0 सात जनवरी 2022 से 28 जनवरी के बीच आवेदन पत्र जारी किये गये थे। इस बार UPSSSC ने इस भर्ती की मुख्य परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के मार्क्स के आधार पर 2,47,667 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है। पीईटी का कट ऑफ ज्यादा होने की वजह से कई छात्रो द्वारा इसे कम करने की भी मांग की गयी थी। लेकिन विभाग द्वारा उनकी इस मांग को ठुकरा दिया गया और कट ऑफ उतना ही रहा।

UP Lekhpal Exam Date 2022-

यूपी लेखपाल की परीक्षा की तारीखो में बदलाव किया जा चुका हैं। पहले यह मुख्य परीक्षा 19 जून 2022 को होनी थी। लेकिन अब इसकी तारीख बढ़ाकर 24 जुलाई 2022 कर दी गयी हैं। अभ्यार्थियों को परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए यूपी लेखपाल की अधिकारिक वेबसाइट को चेक करते रहना चाहिए।

कब आयेगा यूपी लेखपाल 2022 एडमिट कार्ड-

परीक्षा की तारीखो का ऐलान होने के बाद से अभ्यार्थियो को एडमिट का इंतजार हैं। वैसे तो विभाग द्वारा इसके विषय में किसी प्रकार की सूचना नहीं जारी की गयी हैं। लेकिन आसार यही लगाया जा रहा हैं, कि यूपी लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड जुलाई के दूसरे सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा।

यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2022 कितना शुल्क देना होगा-

PET में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को इस भर्ती के लिए 25 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। आपको बता दे कि PET के मार्क्स के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किये गए 2,47,667 अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले ये शुल्क जमा करना होगा। अभ्यार्थियों को इतना ही शुल्क जमा करना पड़ेगा, इसके बारे में विभाग द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गयी हैं। ये बस आशंका लगाया जा रही हैं।