UP Lekhpal Exam 2022 Date; यूपी लेखपाल की मुख्य परीक्षा की तारीखों का ऐलान
UP Lekhpal Exam 2022 Date; यूपी में राजस्व विभाग द्वारा लेखपाल की मुख्य परीक्षा की तारीखों का ऐलान इस दिन... होगी परीक्षाये

UP Lekhpal Exam 2022 Date ; उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में आयोजित करायी जाने वाली लेखपाल भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है।
UP Lekhpal Exam 2022 Date-
उत्तरप्रदेश ; राजस्व विभाग द्वारा UP Lekhpal Bharti 2022 के लिए आवेदन जनवरी माह में ही आ गया था। जिसके बाद से छात्रो को परीक्षा की तारीखो का इंतजार था। अब विभाग द्वारा उसे भी जारी कर दिया जा चुका हैं। आयोग ने 21 अप्रैल 2022 को अपना एग्जाम कैलेंडर जारी किया था। और इसके मुताबिक लेखपाल भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 19 जून 2022 को कराया जाएगा।
UP Lekhpal Exam 2022-
यूपी लेखपाल के 8,085 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही इस भर्ती हेतु अभ्यर्थियों से सात जनवरी 2022 से 28 जनवरी 2022 के बीच आवेदन मांगे गए थे। जिसमें केवल वहीं छात्र इस फार्म को भर सकते थे। जिन्होने आयोग द्वारा आयोजित करायी जाने वाली PET की परीक्षा पास की थी।
UPSSSC PET Exam-
आपको बता दे कि यूपी लेखपाल की परीक्षाओ को वो छात्र भी दे सकते हैं। जिनके यूपीएसएसएससी पीईटी एग्जाम (UPSSSC PET Exam) में निगेटिव मार्क नहीं आये हैं। यानि जिनके नंबर 1 से लेकर कुछ भी हो वो इस परीक्षा को दे सकते हैं।
UPSSSC Lekhpal Exam Pattern 2022-
यूपी लेखपाल में नेगेटिव मार्किंगकी व्यवस्था लागू की जाएगी। तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा। साथ ही कुछ विशेष परिस्थितियों में इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था भी लागू की जायेगी। इस परीक्षा में हर एक सेक्शन से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। जो कि 25 मार्क्स के होंगे। ये परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। जिसमें अभ्यर्थियों से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
एग्जाम से जुड़ी जानकारियो को पाने के लिए अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।