UP Police SI Age Limit: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनने की आयु सीमा कितनी हैं व जानिए अन्य डिटेल्स
यूपी एस आई एज लिमिट-

UP Police SI Age Limit: उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट & प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने वाला हैं। यूपी पुलिस SI भर्ती प्रक्रिया के तहत 2000 से अधिक पदों पर नौकरी निकलने वाली हैं। सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती UPPRPB के जरिए की जाती हैं। इन पदों पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारो को लिखित परीक्षा को पास करना होता हैं। इसके अलावा फिजिकल एफिशिएंसी व फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट में शामिल होना पड़ता हैं।
यूपी एस आई एज लिमिट-
यूपी एसआई के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारो की आयु सीमा-
न्यूनतम आयु सीमा – 21 वर्ष
अधिकतम आयु सीमा – 28 वर्ष
कैटेगरी | आयु सीमा में छूट |
अनुसूचित जाति | 5 वर्ष |
अनुसूचित जनजाति | 5 वर्ष |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 5 वर्ष |
जनरल | आयु में कोई छूट नहीं |
क्वालिफिकेशन-
इंस्पेक्टर सिविल पुलिस और प्लटून कमांडर, पीएसी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास UGC से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट की डिग्री होना अनिवार्य हैं। इसके अलावा फायर ऑफिसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास साइंस बैकग्राउंड की डिग्री भी होनी चाहिए।
फिजिकल कैटगरी-
वर्ग | हाईट | चेस्ट |
जनरल (पुरुष) | 168 सेमी | 79-84 सेमी |
ओबीसी (पुरुष) | 168 सेमी | 79-84 सेमी |
अनुसूचित जाति (पुरुष) | 168 सेमी | 79-84 सेमी |
एसटी (पुरुष) | 160 सेमी | 77-82 सेमी |
सामान्य (महिला) | 152 सेमी | N/A |
ओबीसी (महिला) | 152 सेमी | N/A |
अनुसूचित जाति (महिला) | 152 सेमी | N/A |
एसटी (महिला) | 147 सेमी | N/A |
इसके अलावा दौड़ भी लगानी पड़ती हैं। जिसमें महिला उम्मीदवारो को 16 मिनट में 2.4 किमी तो वहीं पुरूष उम्मीदवारो को 28 मिनट में 4.8 किमी तक दौड़ लगानी होती हैं।