UP Polytechnic seat allotment result 2022: यूपी पॉलीटेक्निक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2022 आज इसके अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। यूपी पॉलीटेक्निक कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित यूपी जेईई परीक्षा को लेकर नोटिस जारी की हैं। जिसके अनुसार JEECUP 2022 सीट अलॉटमेंट के पहले राउंड का रिजल्ट आज यानी 10 सितंबर 2022 को जारी हो जाएगा। इस परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारो का नाम इस लिस्ट में आ जाएगा। उनके लिए अलॉटेड सीट 13 सितंबर तक फ्रीज की जाएगी। काउंसलिंग प्रक्रिया 07 सितंबर 2022 से शुरू हो गई हैं।

How to check UP Polytechnic seat allotment result 2022-

इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके छात्र यूपी पॉलिटेक्निक सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • UP Polytechnic सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाए।
  • उसके बाद Seat Allotment के रिजल्ट की लिंक एक्टिव हो जाएगी।
  • अब JEECUP Seat Allotment Result 2022 के ऑप्शन पर जाए।
  • फिर अगले पेज पर जाकर रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट चेक करे।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर जारी हो जाने के बाद इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके बाद फ्रीज करना होगा अनिवार्य-

जिन छात्रो का नाम इस लिस्ट में आ जाए उनको सीट अलॉटमेंट के बाद फ्लोट/फ्रीज विकल्प का चयन करना जरूरी होगा। फ्लोट विकल्प का चयन करने की स्थिति में अभ्यर्थी को 3000 रुपये सिक्योरिटी चार्ज के तौर पर जमा करनी होगी। ये सिक्योरिटी चार्ज ऑनलाइन जमा की जाएगी। उम्मीदवारो द्वारा फ्रीज विकल्प का चयन करने की स्थिति में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जिले में बने सहायता केन्द्र पर जाना होगा।

कब तक चलेगी काउंसलिंग-

सेकेंड राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन भी 11-13 सितंबर तक होगी। इसके बाद सेकेंड राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 14 सितंबर को आएगा। फिर थर्ड राउंड काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 16 सितंबर से 18 सितंबर तक होंगे और रिजल्ट 19 को जारी किया जाएगा।