UP Principal Recruitment 2022; उत्तरप्रदेश में 4500 से भी ज्यादा सहायता प्राप्त माध्यमिक विश्वविद्यालयों में अब प्रधानाचार्य के पदों पर भर्तियां लिखित परीक्षा के बाद ही होगी। यूपी में माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा प्रधानाचार्य के तकरीबन 2000 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

UP Principal Recruitment 2022-

यूपी में अब प्रधानाचार्य पदों पर भर्तियों के लिए लिखित परीक्षाऐ होगी। ये बदलाव नौ सालो बाद किया गया हैं। आपको बता दे कि यूपी में माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा 1900 से भी ज्यादा प्रधानाचार्य ेके पदों पर भर्तियों के लिए अधिसूचना जारी की हैं। बताया जा रहा हैं, कि यूपी में अभी 4500 से भी ज्यादा सहायक प्राप्त माध्यमिक विश्वविद्यालयों में प्राधानाचार्य के पद रिक्त हैं। इन पदों पर भर्तियों में बदलाव किया गया हैं। अब इन पदों पर प्राधानाचार्य की भर्ती से पहले उन्हें लिखित परीक्षाऐ देनी हैं। लिखित परीक्षा पास करने के बाद ही वो प्रधानाचार्य का पदभार संभालेंगे। प्रधानाचार्य पदों पर आवेदन पूर्व शिक्षको द्वारा ही किया जायेगा।

UP Principal Recruitment 2022 Eligibility-

इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को वरिष्ठता, पीएचडी, एमएड के साथ अन्य किसी प्रकार का कोई वेटेज नहीं दिया जाएगा।

UP Principal Recruitment 2022 Selection Process-

प्रधानाचार्य पदों पर भर्ती के लिए 450 अंकों की लिखित परीक्षा कराई जाएगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारो को कुल 2 घंटे का समय दिया जायेगा।इन दो घंटो के समय में उम्मीदवारो से कुल 125 प्रश्न पूछे जाएंगे।

आपको बता दे कि इससे पहले एडेड माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाचार्य के 1453 रिक्त पदों की सूचना वर्ष 2019 में मिली थी। तथा बाद में 2021 में 465 और पदों का अधियाचन चयन बोर्ड को प्राप्त हुआ।इस गणना के अनुसार अब कुल 1938 प्राधानाचार्य के पद रिक्त हैं। जिसकी वजह से माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रशासन को रिक्त पदों पर भर्तियां कराने का प्रस्ताव भेजा हैं।