UPSSSC Lekhpal Result 2022 : उत्तर प्रदेश लेखपाल का एग्जाम हुए समय हो गया हैं। अब उम्मीदवारो को परीक्षा के परिणाम की चिंता सता रही हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, UPSSSC की ओर से राजस्व लेखपाल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता हैं।

यूपी लेखपाल का रिजल्ट कब होगा जारी-

यूपी लेखपाल का रिजल्ट जल्द ही विभाग द्वारा जारी किया जाएगा। उम्मीदवार यूपी लेखपाल के परिणामो की जानकारी के लिए लिए यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर समय-समय पर चेक करते रहे। राजस्व लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती की गयी थी। जिसके लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई 2022 को किया था।

यूपी लेखपाल के रिजल्ट से संबंधित जानकारी अभी तक विभाग द्वारा नहीं जारी की गयी हैं लेकिन ये आसार लगाया जा रहा हैं कि जल्द ही यूपी लेेखपाल का रिजल्ट घोषित किया जा सकता हैं क्योकि यूपी लेखपाल के रिजल्ट से संबंधित सारी तैयारियाँ कर ली गयी हैं। अंदाजा लगाया जा रहा हैं कि यूपी लेखपाल का रिजल्ट इस हफ्ते के अंत में जारी किया जा सकता हैं।

कैसे करे यूपी लेखपाल का रिजल्ट (How to check UPSSSC Lekhpal Result 2022)-

यूपी लेखपाल का रिजल्ट जारी हो जाने के बाद उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार इसकी अधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाए।
  • होमपेज ओपन हो जाने के बाद वहाँ पर अपना रोलनंबर व डेट ऑफ बर्ड के लिखकर सबमिट कर दे।
  • उसके बाद से उम्मीदवार का रिजल्ट मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब उम्मीदवार अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।