UPSSSC PET 2022 परीक्षा की तारीखो में किया गया बदलाव, जानिए नयी तारीख
UPSSSC PET 2022 Latest Update- उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की ओर से प्रिलिमनरी एग्जामिनेशन टेस्ट यानि UPSSSC PET के एग्जाम की तारीखो को लेकर बड़ा ऐलान किया गया हैं। उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर बताया गया हैं, कि UPSSSC PET 2022 Exam की तारीखो को बढ़ा दिया गया हैं। जिन उम्मीदवारो ने इस साल यूपीएसएसएससी का फार्म भरा हैं वो इसकी ऑफिशियल वेबसाइट- upsssc.gov.in पर जाकर परीक्षा की डिटेल्स चेक कर सकते हैं। यूपी पीईटी परीक्षा के लिए 37,63,000 आवेदकों ने रजिस्ट्रेशन कराया गया हैं। यूपी सरकार द्वारा निकाली गयी किसी भी सरकारी पदों पर नोकरी करने के लिए इस प्रवेश परीक्षा को पास करना अनिवार्य हैं।
UPSSSC PET 2022 Exam Date-
यूपीएसएसएसी में आवेदन प्रक्रिया 28 जून 2022 से शुरू हो गई थी. इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 27 जुलाई 2022 शुरू हुई थी। और विभाग द्वारा इसकी परीक्षा की तारीख पहले 18 सितंबर 2022 तय की गयी थी। अब बाद में इसकी तारीख बढ़ाकर 15 अक्टूबर व 16 अक्टूबर कर दी हैं। इस परीक्षा को पास कर आप जूनियर सहायक, यूपी लेखपाल, एक्स-रे तकनीशियन, और अन्य समूह बी और सी पद पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
UPSSSC PET 2022 Admit Card-
उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन द्वारा प्रिलिमनरी एग्जामिनेशन टेस्ट यानि UPSSSC PET 2022 Admit Card को लेकर अभी तक विभाग द्वारा किसी प्रकार का नोटिफिकेशन नहीं जारी की गयी हैं। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा हैं कि विभाग द्वारा यूपीएसएससी पीईटी एग्जाम 2022 के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम शुरू होने के एक हफ्ते पहले जारी कर दिया जाएगा।