Government Job: आपने अक्सर देखा होगा कि जबभी कभी सरकारी नौकरी की वैकेंसी आती हैं तो उसमें एक चीज मेंशन की होती हैं। ग्रुप A, ग्रुप B, ग्रुप C व ग्रुप D लेकिन क्या आपको पता हैं कि ये ग्रुप ए, बी, सी व डी का अर्थ क्या होता हैं। यदि नहीं पता हैं तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से इसके बारे में समझाते हैं।

ग्रुप ए, बी, सी व डी में अंतर-

ग्रुप ए की जॉब कौन-सी हैं-

बता दे कि विभिन्न पदों के स्तर व पे लेवल के आधार पर उन्हें अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया हैं। जिसमें ग्रुप ए सबसे उच्चतम स्तर की नौकरी होती हैं। इसमें टॉप लेवल के अधिकारी के पद आते हैं। जैसे भारतीय सशस्त्र बलों के अधिकारी व अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी, ब्यूरोक्रेट, एसरों, डीआरडीओ जैसे अन्य संस्थानों के साइंटिस्ट व केंद्रीय सिविल सेवा के अधिकारी जैसे की- IAS, IPS, IRS, IFS व अन्य, इन अधिकारियों का पे लेवल भी सबसे अधिक होता हैं।

ग्रुप बी में कौन-सी जॉब मिलती हैं-

इस ग्रुप में गैजेटेड ऑफिसर के पोस्ट होते हैं, जोकि मिडिल मैनेजमेंट लेवल के अधिकारी होते हैं। इस ग्रुप के पदों पर भर्तियाँ कम ही होती हैं। बल्कि प्रमोशन के आधार पर ही ज्यादा पद भरे जाते हैं। भारतीय सशस्त्र बलों में जूनियर कमिशन ऑफिसर व राज्य सिविल सेवा के अधिकारी जैसे पद इस ग्रुप में आते हैं।

ग्रुप सी व ग्रुप डी में कौन-सी जॉब मिलती हैं-

ग्रुप सी व ग्रुप डी आखिरी लेवल के पद होते हैं। जिनमें नौकरी करने वाले उम्मीदवारों को ग्राउंड लेवल व डेली रूटीन का काम देखना होता हैं। ये उम्मीदवार सुपरवाइजर से लेकर क्लर्क असिस्टेंट की जिम्मेदारी निभाते हैं। इन पदों पर एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग, रेलवे व अन्य विभागों द्वारा स्टेनोग्राफर, टैक्स असिस्टेंट, हेड क्लर्क जैसे पद शामिल होते हैं।