NDA ऑफिसर बनने के बाद क्या-क्या सुविधाऐं मिलती हैं वो जानिए कितनी सैलरी मिलती हैं व योग्यता
NDA Salary-

NDA Officer Salary: एनडीए में चयन होने पर मिलने वाली सैलरी (Salary) भत्ते व लाभ ऐसे कारक हैं, जो हर साल लाखों उम्मीदवारों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना व नौसेना अकादमी में योग्य पुरूष व महिला उम्मीदवारों की भर्ती के लिए साल में दो बार परीक्षा का आयोजन होता हैं। चलिए आज हम आपको NDA में चयन के बाद मिलने वाली सैलरी, सैलरी इंक्रीमेंट, भत्ते व अन्य लाभों के बारे में डिटेल में बताते हैं।
NDA Salary-
लेफ्टिनेंट | लेवल-10 | ₹ 56,100 – ₹ 1,77,500 रुपये |
कैप्टन | लेवल-10 बी | ₹ 61,300 – ₹ 1,93,900 रुपये |
मेजर | लेवल 11 | ₹ 69,400 – ₹ 2,07,200 रुपये |
लेफ्टिनेंट कर्नल | लेवल 12 ए | ₹ 1,21,200 – ₹ 2,12,400 रुपये |
कर्नल | लेवल 13 | ₹ 1,30,600 – ₹ 2,15,900 रुपये |
ब्रिगेडियर | लेवल 13 ए | ₹ 1,39,600 – ₹ 2,17,600 रुपये |
मेजर जनरल | लेवल 14 | ₹ 1,44,200 – ₹ 2,18,200 रुपये |
लेफ्टिनेंट जनरल एचएजी स्केल | लेवल 15 | ₹ 1,82,200 – ₹ 2,24,100 रुपये |
एचएजी+स्केल | लेवल 16 | ₹ 2,05,400 – ₹ 2,24,400 रुपये |
वीसीओएएस/सेना कमांडर/लेफ्टिनेंट जनरल (एनएफएसजी) | लेवल 17 | ₹ 2,25,000/- (निर्धारित) |
COAS, थलसेनाध्यक्ष, जनरल | लेवल 18 | ₹ 2,50,000/- (निर्धारित) |
NDA फैसलटी व भत्ते-
- सैलरी के साथ ही साथ भत्ते व अन्य चीजे मिलती हैं। जैसे-
- वर्दी भर्ती
- उत्तर-क्षतिपूर्ति क्षेत्र भत्ता के अनुसार
- महंगाई व परिवहन भत्ता (डीए/टीए)
- पैरा भत्ता
- तकनीकी भत्ता टियर 2
- स्पेशल फोर्स भत्ता
- बच्चों का शिक्षा भत्ता
- पद के अनुसार, प्रतिपूरक संशोधित फील्ड क्षेत्र भत्ता
- छात्रावास सब्सिडी
- पैरा जंप इंस्ट्रक्टर भत्ता
- पैरा रिजर्व भत्ता
- तकनीकी भत्ता टियर 1
NDA Eligibility (एनडीए योग्यता)-
- शैक्षिक योग्यता- उम्मीदवारो के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्विद्यालय से भौतिकी, रसायन विज्ञान व गणित विषयों के साथ 12वीं पास होना चाहिए।
- आयु सीमा- एनडीए में अपना प्रशिक्षण शुरू करने के लिए आयु सीमा 16.5 से 19.5 वर्ष के बीच होना चाहिए।
- राष्ट्रीयता:भारतीय नागरिक या जो नेपाल या भूटान के अधीन हैं, एनडीए के लिए आवेदन कर सकते हैं। 1 जनवरी, 1962 से पहले भारत में बसे तिब्बती शरणार्थी भी पात्र हैं।
- शारीरिक मानक- आवेदको को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के मेडिकल बोर्ड द्वारा निर्धारित के अनुसार शारीरिक फीट होना चाहिए।
- वैवाहिक स्थिति- केवल अविवाहित पुरूष ही इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।