Non-Stop Longest Train: सबसे लंबी नॉन स्टॉप ट्रेन में क्या-क्या खासियत हैं, चलिए आज हम आपको बताते हैं
Tags:

Non-Stop Longest Train: भारत में लगभग 13 मिलियन लोग प्रतिदिन रेलवे से यात्रा करते हैं। भारतीय रेलवे नेटवर्क के मामले में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे हैं। क्या आपने कभी सोचा हैं कि ट्रेन से यात्रा करते समय आप इतनी आसानी से यात्रा कर सकते हैं। यह तब संभव हैं, जब आपको नॉन स्टॉप ट्रेन से यात्रा करने का अवसर मिले। भारत में एक ऐसी ट्रेन हैं, जो ये सुविधा अपने यात्रियों को उपलब्ध कराती हैं। त्रिवेन्द्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस भारत की सबसे लंबी नॉन-स्टॉप ट्रेन हैं। यह वडोदरा व कोटा के बीच की दूरी बिना किसी रोक-टोक के तय करती हैं। चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।
इंडियन रेलवे इस ट्रेन को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से शुरू करती हैं और कोटा तक नॉन स्टॉप यात्रा करती हैं। कोटा राजस्थान में पड़ता हैं। वहाँ से जब खुलती हैं तो नॉन स्टॉप वडो़दरा तक रफ्तार भरती हैं। जिसका डिस्टेंस 528 किलोमीटर हैं। इसके लिए यह ट्रेन साढ़े छह घंटे का समय लेती हैं। बिना रूके चलने वाली इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह हैं कि यह तय समय पर स्टेशन पर पहुँचती हैं। यह एक बड़ा कारण हैं कि यात्री दक्षिण भारत जाने के लिए इस ट्रेन से सफर करना पसंद करता हैं।
इस ट्रेन के पास इंडियन की सबसे लंबी राजधानी एक्सप्रेस का तमगा भी हासिल हैं। यह दिल्ली से त्रिवेंद्रम तक का सफर तय करती हैं। जिसकी कुल लंबाई 2845 किलोमीटर हैं। इसके लिए ट्रेन टोटल 42 घंटे का समय लेती हैं। पहले ये ट्रेन साप्ताहिक तौर पर चलती थी। अब इसे सप्ताह में तीन दिन चलाया जाता हैं। अगर हम इस ट्रेन की स्पीड की बात करे तो वह 130 किलोमीटर प्रतिघंटा हैं। इस ट्रेन से हजारों लोग सफर करते हैं। इसमें जल्दी यात्रियों को टिकट नहीं मिलता हैं। बता दे कि भारत दुुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क हैं। भारतीय रेल से हजारो किलोमीटर का सफर तय करते हैं।