Interesting Facts Related to Beer: बीयर एक ऐसा पेय पदार्थ हैं, जिसके बारे में हर कोई जानता हैं प्राचीन मेसोपोटामिया की सुमेरियन सभ्यता के समय से ही इंसान बियर का सेवन करते चले आए हैं। 18वीं शताब्दी तक बीयर पीने वालो की संख्या बढ़ती चली गयी। आज से हजारों साल पहले बियर बनाने वाली सबसे पहली कंपनी प्राचीन मिस्र थी। पहले बीयर को सर्व करने के लिए भूरे रंग की बोतलो का प्रयोग किया जाता था। ताकि सूर्य की किरणो से ये खराब ना हो।

बीयर को हिंदी में क्या कहा जाता-

बीयर का इतिहास बहुत-ही पुराना हैं। आज बीयर को पीने वाली संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही हैं। बीयर हो हिंदी में 'यवसुरा' कहा जाता है। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि संस्कृत में जौ को "यव" कहते हैं और जौ से ही बियर बनाई जाती हैं। तथा भारतीय उपमहाद्वीप में इसे "आब-जौ" के नाम से भी जाना जाता है। बीयर बहुत से चीजो से मिलकर बनती हैं।

दुनिया की सबसे स्ट्रांग बीयर (World's Strongest Beer)-

दुनिया की सबसे ज्यादा स्ट्रांग बीयर की लिस्ट में स्नेक वेनम (Snake Venom) दुनिया की सबसे स्ट्रॉन्ग बियर है। यह एक ब्रिटिश बीयर हैं। इसमें 67.5% अल्कोहल होता हैं। बियर के ऊपर जमा होने वाले फोम को Barm कहा जाता हैं।. जिससे बीयर की गुणवत्ता का पता चलता हैं।

थाईलैंड में बीयर की बोतलो से बना मंदिर-

बीयर की लोकप्रियता इतनी ज्यादा हैं कि थाईलैंड में 10 लाख से अधिक बियर की बोतलों की मदद से एक मंदिर भी बनाया गया हैं। जो बहुत ज्यादा ही प्रसिद्ध हैं। नीदरलैंड में बीयर का प्रयोग सड़को को साथ करने के लिए किया जाता हैं।