General Knowledge: हम सभी ने अपने रोजमर्रा की जिंदगी में 10 रूपए सिक्के का प्रयोग किसी ना किसी चीज को लेने या देने में किया होगा। लेकिन क्या कभी आपने उस 10 रूपए के सिक्के पर बने हुए पीले भाग के बारे में विचार किया हैं कि वो पीला भाग किस चीज का बना होता हैं। यदि नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि 10 रूपए के सिक्के पर बना हुआ पीला भाग किसका होता हैं।

10 रूपए के सिक्के पर पीला भाग किसका बना होता-

10 रूपए के सिक्के पर एक पीले रंग का मैटेरियल भी होता हैं। जिसे लेकर कई तरह की कहानियाँ हैं। जिसमें से हर आज आपको बताने जा रहे हैं। उसी में से एक के बारे में जैसा की सभी को पता हैं कि 10 रूपए का सिक्का गोल होता हैं। 27 मिलीमीटर का होता हैं। 10 रूपए का सिक्का 7.71 ग्राम का होता हैं। जिसमें बाहरी पीले रंग की रिंग 4.45 ग्राम की होती हैं। जबकि अंदर वाला हिस्सा 3.26 ग्राम का होता हैं।

यह पीले रंग का हिस्सा एल्युमिनियम ब्रांज का होता हैं। इसमें कई तरह के मैटिरियल मिले होते हैं। जिसके बाद ये कलर बनता है। आरबीआई की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इसमें कॉपर 6 फीसदी एल्युमिनियम, 2 फीसदी निकल होता हैं।

कब जारी किया गाय था 10 का सिक्का-

10 रूपए का सिक्का भारतीय रूपए का एक मूल्यवर्ग हैं। इसको 2005 में बाजार में आरबीआई द्वारा जारी किया गया था। बाद में ये भारत में ढाला गया दूसरा सबसे बड़ा मूल्यवर्ग का सिक्का बन गया। वर्तमान में प्रयोग किए जाने वाले 10 रूपए का सिक्का 2019 के आकृति में से एक हैं। हालांकि 2019 से पहले बने 10 रूपए के सिक्के भारत में कानूनी निविदा हैं।