Old name of Aligarh: इलाहाबाद के बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक और शहर अलीगढ़ का नाम बदल दिया गया हैं। सोमवार को अलीगढ़ नगर निगम ने सर्वसम्मति से अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया हैं। एएनआई ने बताया कि मेयर प्रशांत सिघंल द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव का सभी पार्षदों ने समर्थन किया हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ हैं। जब यूपी में शहरों के नाम बदले गए हो लेकिन अलीगढ़ के बारे में आपको इन सब चीजो का नहीं पता होगा। अलीगढ़ का इतिहास काफी समृद्ध हैं। आज हम आपको अलीगढ़ के इतिहास के बारे में बताने जा रहे हैं।

अलीगढ़ का पुराना नाम-

अलीगढ़ का प्राचीन नाम कोइल या कोल था। लगभग 200 साल पहले अलीगढ़ को कोल या कोइल नाम से जाना जाता था। इतिहासकारों के अनुसार, यहाँ के शासक रहे कौषिरिव का नाम महर्षि वाल्मीकि रचित रामायण में वर्णित हैं। कौषिरिव को पराजित कोल नामक एक दैत्यराज यहाँ पर शासन करता था। और उसने अपने नाम के अनुकूल इस स्थल का नाम कोल रख दिया। सैय्यद वंश के कार्यकाल में ही कोल का नाम बदलकर अलीगढ़ के नाम से जाना जाने लगा।

उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ एक शहर हैं। यह अलीगढ़ जिले व उस जिले की कोइल तहसील का मुख्यालय हैं। अलीगढ़ दिल्ली से 130 किमी दक्षिणापूर्व व लखनऊ से 342 किमी पश्चिमोत्तर में स्थित हैं। अलीगढ़ को ताला नगरी के नाम से भी जाना जाता हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अलीगढ़ शहर मुगलकाल से तालों के लिए जाना जाता हैं। आज के समय में इस शहर में से एक शानदार सेंट्रल यूनिवर्सिटी हैं। जहाँ सैकड़ों छात्र अपनी पढ़ाई कंप्लीट करते हैं।