Knowledge: पूरी दुनिया में हर साल लाखों सड़क दुर्घटनाओं के शिकार होते है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा हैं, कि किस देश में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना होती है यदि इसके बारे में आपको नहीं पता हैं तो आज हम आपको बताते है। और जानिए भारत का आकड़ा

इंटरनेशनल रोड फेडरेशन द्वारा प्रकाशित वर्ल्ड रोड स्टैटिस्टिक्स 2022 के अनुसार पूरी दुनिया में सड़क दुर्घटना में सबसे ज्यादा मौत वेनेजुएला देश में होती है। ये देश दक्षिणी अमरीका महाद्वीप में स्थित एक देश है। वेनेजुएला में प्रति 1,00,000 जनसंख्या पर 39.4 लोग सड़क दुर्घटना में मारे जाते है। बता दें कि ये आंकड़ा पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है।

तो वहीं अगर अपने देश भारत का आकंडा इससे अलग है। भारत में सड़क दुर्घटना में मरने वालों की दर प्रति 1,00,000 जनसंख्या पर 9.5 व्यक्तियों की है। इन सभी लोगों के मरने का भी प्रमुख कारण गाड़ी चलाना, मोबाइल फोन चलाना, सीट बेल्ट आदि है।

भारत में दुर्घटना से हुई मौत के आकड़े-

भारत में 2013 से लेकर 2022 तक दुर्घटना से हुई लोगो के मौत के आकड़े कुछ इस प्रकार है-

  • 2013 में 1,37,572 मौत
  • 2014 में 1,39,671 मौत
  • 2015 में 1,46,555 मौत
  • 2016 में 1,51,192 मौत
  • 2017 में 1,50,003 मौत
  • 2018 में 1,57,593 मौत
  • 2019 में 1,58,984 मौत
  • 2020 में 1,38,383 मौत
  • 2021 में 1,53,972 मौत
  • 2022 में 1,68,491 मौत

बता दें कि सड़क दुर्घटना में मरने के मुख्य कारण तेज गति से गाड़ी चलाना, मोबाइल फोन का प्रयोग, नशे में गाड़ी चलाना / शराब व नशीली दवाओं का सेवन, गलत साइड / लेन अनुशासनहीनता, लाल बत्ती जम्प करना, हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग ना करना, वाहन की स्थिति, मौसम की स्थिति, सड़क की स्थिति, चालक / पैदल यात्री की गलती आदि शामिल है।