SP VS DSP : पुलिस प्रशासन के रैंक व पदों को लेकर अक्सर लोगों के बीच उत्सुकता रहती हैं। कि आखिर कौन-सा अधिकारी किस रैंक का होता हैं। लेकिन लोगों के पास इससे जु़ड़ी ज्यादा जानकारी नहीं होती हैं। आज हम आपको बताते हैं कि पुलिस विभाग में एसपी व डीएसपी दोनो में कौन ज्यादा पॉवरफुल होता हैं और किसको कितनी सैलरी मिलती हैं, जानिए

SP Vs DSP-

एसपी का फुल फॉर्म (Sp Full Form) सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस होता हैं। तो वहीं डीएसपी का फुल फॉर्म (DSP Full Form) डिप्टी सुपरिटेंडेट ऑफ पुलिस होता हैं। जैसा कि नाम से क्लियर हैं। डीएसपी, एसपी के डिप्टी होते हैं। एक एसपी जिले में पुलिस का सबसे बड़ा अधिकारी होता हैं। इसके अंतर्गत उस जिले के सभी थाने आते हैं।

एसपी व डीएसपी बनने की योग्यता-

एसपी बनने के लिए आपको यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा निकालकर बनते हैं। इंडियन पुलिस सर्विस यानी आईपीएस में जाना होगा। इसके तहत आपको प्रीलिम्स, मेन्स व इंटरव्यू क्लियर करना होता हैं। जबकि डीएसपी बनने के लिए आपको स्टेट पीसीएस यानी राज्य सेवा परीक्षा निकालनी होती हैं। हर राज्य की अपनी पीसीएस परीक्षा होती हैं, जोकि संबंधित राज्य के लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित की जाती हैं। पीसीएस परीक्षा के तहत भी प्रीलिम्स, मेन्स व इंटरव्यू शामिल हैं। दोनो परीक्षाओं को पास करने पर शुरूआत में निचली रैंक के पदों पर नियुक्त होती हैं। जिन्हें बाद में प्रमोट कर एसपी या डीएसपी बनाया जाता हैं।

SP VS DSP Salary-

बता दे कि एसपी को बेसिक तौर पर सैलरी लगभग 78,800 रूपए तक मिलती हैं। तो वहीं भत्तो को मिलाकर यह एक लाख के ऊपर भी पहुँच जाती हैं। डीएसपी की बेसिक सैलरी करीब 73,915 रूपए तक हो सकती हैं। तो वहीं अन्य भत्तों के साथ यह भी एक लाख तक पहुँच सकती हैं। दोनों पदों पर मिलने वाली सुविधाओं की बात करे तो एसपी व डीएसपी दोनो को सरकारी आवास, गार्ड, सरकारी वाहन, कुल माली समेत निजी स्टाफ व सुरक्षा के लिए पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड भी मिलते हैं।