New CDS Anil Chauhan: केन्द्र सरकार ने कल भारत के नए सीडीएस की घोषणा कर दी हैं। जैसा कि सभी को पता हैं भारत के पहले सीडीएस बिपिन रावत की व उनकी पत्नी समेत अन्य अधिकारियों की मौत प्लेन दुर्घटना में पिछले साल हो गयी थी। जिसके बाद से 9 महीने से ये पद खाली था। कल केन्द्र सरकार ने इस पर नए सीडीएस व भारत के दूसरे सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) नियुक्त किया हैं।

रक्षामंत्रालय ने दी जानकारी-

कल देर शाम को रक्षामंत्रालय ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) की नियुक्ति अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के पद करने की जानकारी दी हैं। आपको बता दे कि अनिल चौहान अब भारत के तीनो सेनाओं के प्रमुख के साथ ही साथ सैन्य मामलों से जुड़े विभाग के सचिव के तौर पर भी कार्य करेंगे।

कौन हैं सीडीएस अनिल चौहान-

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान का जन्म 18 मई 1961 में उत्तराखंड में हुआ था। इन्होने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून से अपनी पढ़ाई पूरी की हैं। उन्हें 1981 में 11वीं गोरखा राइफल्स में कमीशन दिया गया था। 40 वर्षों के करियर में, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने कई कमांड, स्टाफ और सहायक नियुक्तियां हासिल की हैं। उन्हें जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में व्यापक अनुभव हैं।

मेजर जनरल की रैंक में उन्होंने बारामुला सेक्टर में उत्तरी कमान में एक इन्फैंट्री (तोपखाना) डिवीजन की कमान संभाली थी। इसके बाद वो पूर्वोत्तर में एक कोर की कमान संभाली और फिर सितंबर 2019 से पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ बने थे व 31 मई 2021 को भारतीय सेना से रिटायर हुए थे।

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान इससे पहले अंगोला में संयुक्त राष्ट्र के मिशन में काम कर चुके हैं। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (रिटायर्ड) पीओके में बालाकोट स्ट्राइक की प्लानिंग में शामिल हुए थे। देश के राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों में अपना योगदान देते हैं।

इन सम्मानो से सम्मानित किए गए हैं-

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को आर्मी में उनकी विशिष्ट सेवा के लिए कई मेडल जीत चुके हैं। जिसमें परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा।