Who is Israelis: इजरायल पिछले कई दिनों से दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। चरमपंथी संगठन हमास के लड़ाकों ने इजरायल पर करीब 14 दिन पहले अचानक मिसाइलों की बरसात कर दी हैं। जिसके बाद इजरायल ने युद्ध का ऐलान कर दिया गया हैं। इस संघर्ष में अब तक करीब 5 हजार लोगो की मौत हो चुकी हैं। इजरायल एक यहूदियों का देश हैं। जिसके बसने के बाद से ही विवाद भी शुरू हो गया हैं। और अब तक कई युद्ध हो चुके है। चारों तरफ मौजूद मुस्लिम देश इजरायल के कट्टर दुश्मन हैं।

इजरायल का नाम एक पैगंबर के नाम पर रखा गया हैं। जिन्हें यहूदी लोग अपने भगवान की तरह मानते हैं। ऐसा माना जाता हैं कि पैगंबर हजरत इब्राहिम से ही यहूदी धर्म की शुरूआत हो गई थी। जिनके एक वंशज का नाम इजरायल था। इन्हीं के नाम पर यहूदियों ने अपने देश का नाम भी इजरायल रख दिया हैं। इनका नाम याकूब भी था।

यहूदा से बना यहूदी-

मान्यताओं के अनुसार इजरायल के 12 बेटे हुए, जिनसे 12 अलग-अलग कबीले बने। इनमें सबसे प्रमुख बेटे का नाम यहूदा था। जिसे जुडाह भी कहा जाता था। इसके बाद इन्हें मानने वाले लोगों को यहूदी कहा गया। इसके साथ ही अंग्रेजी में यहूदियों को ज्यूडिश कहा जाता हैं। बता दे कि हजरत इब्राहिम को यहूदी, ईसाई व मुस्लिम तीनों ही अपना सबसे बड़ा पैगंबर या भगवान मानते हैं।

इसके बाद यहूदी हजरत मूसा को अपना आखिरी पैगंबर मानते हैं। मूसा को यहूदियों का व्यवस्थाकार बताया जाता हैं। उन्होंने पहले से चली आ रही हैं एक परंपरा को स्थापित कर इसे एक धर्म के तौर पर लोगों के सामने रखा। इसी तरह यहूदी दुनियाभर में फैलने लगे व अपने धर्म को आगे बढ़ाने का काम किया हैं। हालांकि यहूदी धर्मांतरण में विश्वास नहीं रखते हैं। यही वजह हैं कि उनकी आबादी बहुत कम हैं।