Duniya ka Sabse Gande Aadmi: एक ऐसा इंसान जिसने 50 सालो से कभी नहाया ही नहीं था। यही वजह हैं, कि इसे दुनिया का सबसे गंदा आदमी कहा जाता था। और ना नहाने के बावजूद भी वो 90 से ज्यादा साल तक की उम्र तक जीवित रहा हैं। सामान्य इंसान दो-तीन दिन तक ना नहाने के बाद उसे बेचौनी होने लगती हैं। और शरीर से बदबू आने लगती हैं। लेकिन ईरान के निवासी अमौ हाजी जिन्होने 50 सालो से नहीं नहाया था। और उनका 94 साल की उम्र में निधन हो गया हैं।

हाजी ईरान के दक्षिणी प्रांत फारस में रहते थे। माना जाता है कि उन्होंने 50 साल बिना नहाए गुजारा था। ऐसा कहा जाता हैं कि उनको नहलाने की कोशिश बहुत से लोगो ने की थी। लेकिन वो कभी नहीं माने जानिए वो क्यो नहीं नहाते थे। इसके पीछे की क्या वजह हैं।

हाजी ने 50 सालो तक क्यो नहीं नहाया-

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अमौ हाजी के बचपन में उनके साथ कुछ ऐसा हादसा हुआ था कि उनको लगता था यदि वो नहाएगे तो उनकी मौत हो जाएगी। जिसकी वजह से उन्होने 50 सालो तक नहाया नहीं था।

कैसे हुई हाजी की मौत-

खबरो की माने तो गॉव वालो ने कुछ दिन पहले अमौ को नहलाया था। जिसकी वजह से उनका बॉडी टैंप्रेचर बदल गया था। ईरान की न्यूज एजेंसी IRNA के अनुसार, नहाने के कुछ दिन बाद ही वह बीमार हो गया और बीते रविवार को उसकी मौत हो गई। लेकिन इसके बारे में अभी स्पष्ट तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। निया से कटकर अमौ हाजी अकेले रहना पसंद करते थे। अमौ एक गड्ढे में ईंटों की बनाई झोपड़ी में रहते थे। ऐसा कहा जाता हैं कि कई सालो से ना नहाने की वजह से अमौ का शरीर सड़ता चला जा रहा था। और बैक्टिरिया ने उनके शरीर में घर बना लिया था।

एक मीडिया रिपोर्टस को इंटरव्यू देते समय आमै ने बताया था कि उसका पसंदीदा खाना पॉर्क्यूपाइन है। अमौ सड़क किनारे मरे हुए जानवरों का मांस खाते थे और खूब सारा गंदा पानी पीते थे।