World Food Day 2022: कल पूरे विश्व में फूड-डे यानी आज विश्‍व खाद्य दिवस के रूप में मनाया गया हैं। कुछ दिन पहले ही ग्लोबल हंगर इंडेंक्स में भारत समेत कई देशों में स्थिति बहुत ठीक नहीं रही हैं। जहाँ भारत 6 पायदान नीचे गिरकर 107रैंक पर आ गया हैं। तो वहीं आपको बता दे कि दुनियाभर में खाने को बर्बाद करने को लेकर जो आकड़ा सामने आया हैं वो काफी चौका देने वाला हैं।

World Food Day History in Hindi-

विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के संस्थापना दिवस की वर्षगांठ पर हर साल 16 अक्टूबर को दुनिया भर में मनाया जाता हैं। इसका मुख्य उद्देश्य हैं वैश्विक भुखमरी से निपटना और उसे पूरी दुनिया से मिटाना हैं। इस साल दुनिया बहुत से गंभीर समस्याओं से निपटने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन दुनिया से भुखमरी मिटना मुख्य लक्ष्य हैं।

World Food Day 2022 Theme-

हर साल की तरह इस साल भी वर्ल्ड फूड-डे की थीम निश्चित की गयी हैं। इस साल वर्ल्ड फूड-डे की थीम Leave NO ONE behind हैं।

दुनियाभर में कितना खाना बर्बाद किया जाता हैं-

दुनियाभर में खाना बर्बाद कर देने के आकड़े चौका देने वाले हैं आपको बता दे कि दुनिया में तैयार होने वाले भोजन का एक तिहाई हिस्‍सा यानी करीब 130 करोड़ टन खाना बर्बाद होता है। तो वहीं दूसरी ओर दुनियाभर में 82 करोड़ ऐसे लोग हैं जिन्हें पर्याप्त मात्रा में भोजन नहीं मिल पाता हैं। आपको बता दे कि इसमें से 61 फीसदी घरों में, 23 फीसदी फूड सर्विस या रेस्‍टोरेंट में और 13 फीसदी खाना रिटेल चेन में खाना बर्बाद होता हैं। दुनिया भर में भारत में प्रति व्‍यक्ति 50 किलो खाना, अमेरिका में 59 किलो खाना और चीन में 64 किलो खाना बर्बाद होता हैं।