World Students' Day 2022 : विश्व छात्र दिवस हर साल 15 अक्टूबर को स्वर्गीय एयरोस्पेस वैज्ञानिक, शिक्षक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (Dr. APJ Abdul Kalam) के जन्मदिन पर मनाया जाता हैं। डॉ कलाम को मिसाइल मैन ने कहा था कि अच्छे विचार ही हमारा धन हैं. इन विचारों पर चलने के लिए हिम्मत चाहिए और अथक प्रयास ही आखिरी समाधान है।

आपको बता दे कि छात्रों और शिक्षा के प्रति कलाम के प्रयासों को सम्मान देने के लिए विश्व छात्र दिवस हर साल भारत में राष्ट्रीय स्तर मनाया जाता हैं। कलाम को प्यार से "पीपुल्स प्रेसिडेंट" के रूप में याद किया जाता है और उनके जन्मदिन को छात्र दिवस के रूप मनाया जाता हैं। अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को भारत के रामेश्वरम में हुआ था। तथा 18 जुलाई 2002 में वे भारत के 11वें राष्ट्रपति बने।

History of World Students' Day-

भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने व्यावहारिक व्याख्यान और शिक्षण के प्रति उनके समर्पण ने छात्रों को बड़े पैमाने पर खुद का बेस्ट वर्जन बनने के लिए प्रेरित किया था। इसलिए इनके जन्मदिन के दिन उनके सम्मान में 15 अक्टूबर को भारत में विश्व छात्र दिवस के रूप में घोषित किया गया।

World Students Day 2022 Theme-

अगर सफलता के रास्ते पर निराशा हाथ लगती है तो इसका मतलब यह नहीं की हम कोशिश करना ही छोड़ दें. क्योंकि हर निराशा और असफलता के पीछे ही सफलता छिपी होती है। यहे विचार रखने वाले वाले माननीय एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन के अवसर पर मनाए जाने वाले वर्ल्ड स्टूडेंट्स का इस बार का थीम the transformation of education begins with teachers" रखा गया हैं।