Abhinav Shukla Birthday:: अभिनव शुक्ला को यदि हम रूबीना दिलैक का पति कहके उनकी पहचान बताए तो गलत होगा क्योकि अभिनय शुक्ला खुद भी अपनी टीवी जगत में अच्छी-खासी पहचान बना चुके हैं। और आज अभिनव शुक्ला अपना 40वॉ जन्मदिन मना रहे हैं। आपको बता दे कि आज के ही दिन अभिनव शुक्ला का जन्म 27 सितंबर 1982 को पंजाब के लुधियाना शहर में हुआ था। ये पेशे से मॉडल व एक्टर हैं।



अभिनव शुक्ला वो नाम जिन्होने अपने करियर की शुरूआत टीवी सीरियल से की थी और आज वो टीवी जगत में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। अभिनव शुक्ला कलर्स टीवी पर आने वाले रियलटी शो Bigg Boos 14 का हिस्सा रह चुके हैं। इसके साथ ही साथ वो Khatron Ke Khiladi का भी हिस्सा रह चुके हैं। आपको बता दे कि पिता के.के. शुक्ला लुधियाना में स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में एंटोमोलॉजिस्ट हैं और मां राधा शुक्ला गुरु नानक पब्लिक स्कूल में टीचर हैं।


अभिनव शुक्ला ने मॉडलिंग व एक्टिंग में करियर आजमाने से पहले उन्होने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। और उनका कितना नॉलेज हैं इसका अंदाजा आपने बिग बॉस में ही लगा लिया होगा। उनकी कितनी नॉलेज होगी। अभिनव शुक्ला एक्टर, मॉडल व इंजीनियर के अलावा एक बहुत-ही अच्छे फोटोग्राफर भी हैं।


अभिनव शुक्ला ने टीवी जगत की फेमस एक्ट्रेस रूबीना दिलैक से शादी की हैं। वो ना केवल एक अच्छे व समझदार इंसान ही हैं अपितु वो एक अच्छे पति भी हैं। रूबीना खुद इस बात को स्वीकार कर चुकी हैं। कि जब उनका रिश्ता टूटने के कागार पर था। तब अभिनव ने ही संभाला था। और कहा था कि वो इस रिश्ते को टूटने नहीं देगे।


अभिनव शुक्ला टीवी सीरियल के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। अभिनव शुक्ला ने अपने मॉडलिंग करियर का आरम्भ वर्ष 2004 से किया था। उन्होंने 2004 में बेस्ट फीजिक का अवॉर्ड भी जीता था। अभिनव शुक्ला ने 2014 में फिल्म 'जय हो से अपने करियर की शुरूआत की हैं।


अभिनव शुक्ला ने रूबीना दिलैक के शो छोटी बहू में भी काम किया हैं। ये शो रूबीना दिलैक के करियर का पहला शो था। जबकि अभिनव इससे पहले कई शो कर चुके थे। उन्होने नकारात्म किरदार भी शो में निभाया हैं।