Rubina Dilaik Instagram : बिग बॉस फेम रूबीना दिलैक (Rubina Dilaik) की छोटी बहन ज्योतिका दिलैक (Jyotika Dilaik) की कल शादी उनके लॉग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ रूबीना के होमटाउन में संपन्न हुई हैं। रूबीना दिलैक की बहन ज्योतिका शादी के लाल जोड़े में काफी प्यारी लग रही थी। तो वहीं उनके पति रजत शर्मा भी काफी हैंडसम लग रहे थे। शादी की कई सारी तस्वीरे रूबीना दिलैक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की, इसी के साथ अभिनव शुक्ला ने तस्वीरे साझा की जिसमें उनकी एक तस्वीर उनकी पत्नी रूबीना दिलैक के साथ ज्योतिका की शादी की थी। तो वहीं दूसरी रूबीना व अभिनव की शादी की तस्वीर थी।


इस तस्वीर में रूबीना दिलैक ने पिंक कलर का लंहगा पहना हुआ हैं। और अपनी बहन ज्योतिका को चुनरी उड़ा रही हैं। रूबीना काफी खूबसूरत लग रही हैं। तो वहीं रूबीना की बहन ज्योतिका भी शादी के जोड़े में काफी खूबसूरत लग रही हैं।


रूबीना दिलैक ने अपने व अभिनव के रिश्ते के बारे में बिग बॉस 14 में भी साझा किया था। और झलक दिखला जा में भी उन्होने एक एक्ट के जरिए बताया था कि किस तरह से उनके पति ने उनको उस समय संभाला था। जब उनको लगा कि उनका रिश्ता अब टूटने वाला हैं। अभिनव द्वारा डाले गए लास्ट टाइम इफेक्ट की वजह से आज तक इन दोनो की जोड़ी बनी हुई हैं। और दोनो साथ में काफी खुश हैं। आप इन तस्वीरो में ही देख सकते हैं। जो रूबीना ने ज्योतिका के समय की साझा की हैं। दोनो एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं।


अभिनव शुक्ला ने इन तस्वीरो को साझा करते हुए लिखा कि- हमने अपनी शादी की तस्वीर को फिर से ताजा किया ! वही जगह, दिन का वही समय सिर्फ 4 साल और कुछ महीने पुराना लेकिन ज्यादा फिट और एक साथ!