Alia Bhatt's Birthday : बॉलीवुड की वो अभिनेत्री जिसने बहुत-ही कम समय में बहुत ज्यादा सक्सेस पा लिया और जब उनका करियर पीक पर था। तब उन्होने शादी कर लिया। और सबसे शॉकिन न्यूज उनके फैंस के लिए तब थी जब उन्होने बेबी होने की बात सोशल मीडिया पर साझा की थी। और आज वो एक बेटी की माँ हैं। हम बात कर रहे हैं। आलिया भट्ट की जो आज अपना 30वॉ जन्मदिन मना रही हैं। आम जिदंगी में इस उम्र में शादी करना व परिवार बसाना कोई आश्चर्य की बात नहीं हैं। लेकिन बॉलीवुड की दुनिया में बहुत कम ही सफल अभिनेत्री इतनी जल्दी इस रास्ते का चुनाव करती हैं। लेकिन आलिया भट्ट ने बता दिया कि वो वो एक पत्नी व माँ के रूप में भी बॉलीवुड में अपने एक्टिंग को लोहा मनवा सकती हैं। और अब उन्होने बेबी के जन्म के बाद रणबीर सिंह के साथ रॉकी व रानी की लव स्टोरी की शूटिंग कर दी हैं।


Alia Bhatt Career : आलिया भट्टट का जन्म 15 मार्च 1993 को मशहूर निर्देशक-निर्माता महेश भट्ट के घर में हुआ था। एक्टिंग तो उनके खून में ही था। आलिया भट्ट ने 6 साल की उम्र में संघर्ष फिल्म में काम किया था। इस फिल्म में उन्होने छोटी प्रीति जिंटा का किरदार निभाया था। मुख्य अभिनेत्री के तौर पर उनके करियद की शुरूआत करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से हुई थी। जिसमें उनके एक्टिंग की जमकर तारीफ की गई थी। उसके बाद इम्तियाज अली की फिल्म हाइवे टू स्टेट्स व हम्टी शर्मा की दुल्हनियाँ में भी काम किया था। जिसके बाद उन्होने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्मे दी हैं।



आलिया भट्ट का करियर काफी ज्यादा अच्छा चल रहा था। लेकिन उन्होने अचानक उन्होने रणवीर कपूर के साथ शादी के फैसले से सबको चौका दिया था। जब आलिया ने बॉलीवुड में एंट्री ली तब उनका नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जुड़ा था। लेकिन बाद में दोनो के अलग होने की खबरे सामने आयी थी।


साल 2022 में रणवीर व आलिया ने एक-दूसरे से शादी कर ली। और आलिया का वर्षो पुराना सपना पुरा हो गया। आलिया ने 2013 में कॉफी विद करण के एक एफिसड में कहा था कि उन्हें रणवीर कपूर पर तबसे क्रश हैं, जब से वो 11 साल की थी। बता दे कि आलिया ने रणबीर को फिल्म ब्लैक के सेट पर देखा था। जब वह संजय लीला भंसाली के साथ बतौर असिस्टेंड डायरेक्टर काम कर रहे थे।


अब रणवीर व आलिया एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। 2022 में ही इन्होने एक बेटी को जन्म दिया हैं। जिसका नाम उन्होने राहा रखा हैं।