Rubina Dilaik Daughters Pic: टीवी एक्ट्रेस रूबीना दिलैक (Rubina Dilaik) व अभिनव शुक्ला ने अपने घर दो नन्ही परियों का स्वागत किया हैं। रूबीना दिलैक व उनकी फैमिली की तरफ से आजतक उनकी बेबी के बारे में जानकारी सोशल मीडिया पर साझा नहीं की गई थी। लेकिन आज रूबीना ने अपने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया और पति अभिनव के साथ अपनी दोनो बच्चियों ( Rubina Dilaik Baby) की तस्वीरे व उनका नाम साझा किया हैं।


रूबीना दिलैक के ट्रेनर ने कुछ दिन पहले अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें उन्होंने रूबीना दिलैक व अभिनव शुक्ला को बधाई दी उनकी बेटियों के जन्म की लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था। जिसके बाद रूबीना के फैंस को उनके द्वारा या उनकी फैमिली द्वारा इस एनाउंमेंट का इंतजार था। आज एक महीने बाद बेटियो के जन्म (Raubina Dilaik Baby) पर पति अभिनव के साथ तस्वीरे साझा की हैं। जिसमें कपल ने बेटियों को गोद में लिया हुआ हैं। दोनो ने अभी अपनी बेटियों का फेस नहीं दिखाया हैं।


रूबीना दिलैक (Rubina Dilaik Baby) ने जो तस्वीरे सोशल मीडिया पर साझा की उसमें रूबीना की बेटियों के हाथ नजर आ रहे हैं।


रूबीना ने अपनी बेटियों के हाथ को अपने हाथ में लिया हुआ हैं। फैंस ने रूबीना दिलैक व अभिनव को उनकी बेटियों के लिए बधाईयाँ दी हैं।



रूबीना दिलैक की बेटियाँ (Rubina Dilaik Baby) आज 1 महीने की हो गई हैं। रूबीना दिलैक की बेटियों के नाम Jeeva व Edhaa रखा हैं।