Bollywood में ना केवल सैफ अली खान व करीना कपूर ने अपने प्यार के आगे अपनी उम्र को दर किनार कर दिया था बल्कि और भी बहुत-से ऐसे एक्टर हैं, जिनकी पत्नियों व उनके बीच काफी ज्यादा एज डिफरेंस हैं। एक एक्टर ने तो चार-चार शादियाँ की हैं।


Kabir Bedi (कबीर बेदी) को आपने रेखा के साथ खून भरी मांग में देखा ही होगा। आपको बता दे कि कबीर बेदी ने एक या दो नहीं कुल चार शादियाँ की हैं। उन्होने पहली शादी 1969 में की थी। जिसके बाद चौथी शादी उन्होंने परवीन दोसांझ से की है। जिनका कबीर बेदी की पहली शादी के समय जन्म भी नहीं हुआ था।


इसी लिस्ट में Saif Ali Khan व Kareena Kapoor का नाम शामिल हैं। जब सैफ अली खान ने अमृता सिंह से शादी की थी तब उस समय करीना कपूर की उम्र काफी कम थी वो महज 11 साल की थी। तलाक के 12 साल बाद सैफ अली खान ने दोबार शादी करीना कपूर से की थी।


संजय दत्त (Sanjay Dutt) की पहले से ही दो शादियाँ हो चुकी थी। उसके बाद इनकी जिंदगी में मान्यता आयी। जब संजय दत्त की पहली शादी ऋचा शर्मा से हुई थी तब उनकी उम्र महज 9 साल थी।


धर्मेंद (Dhramendra) व हेमा मालिनी (Hema Malini) की लव-स्टोरी बॉलीवुड की सबसे चर्चित लव-स्टोरी में से एक हैं। जब धर्मेंद्र को हेमा मालिनी से प्यार हुआ था तब वो पहले से ही शादी शुदा थे और बाप भी बन चुके थे। जब धर्मेद्र की शादी हुई थी उस समय हेमा मालिनी मात्र 6 साल की थी।


दिलीप कुमार (Dilip Kumar) व सायरा बानो इन दोनो के बीच भी एक अच्छा-खासा एज डिफ्रेंस हैं। जब दिलीप कुमार ने सायरा बानो से शादी की थी तब दिलीप साहब 44 साल के व सायरा बानो मात्र 22 साल की थी। इसके बाद भी दोनो ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा था।


मिलिंद सोमन जिन्होने दो साल पहले अंकिता कुवंर से शादी की हैं। जब दोनो एक-दूसरे से शादी के बंधन में बंधे थे। तब मिलिंद 50 साल के व अंकिता महज 27 साल की थी। लेकिन दोनो ने उम्र की परवाह नहीं की और एक-दूसरे के साथ सात-फेरे ले लिए। और आज भी दोनो एक साथ हैं।


Shahid Kapoor (शाहीद कपूर) व मीरा कपूर की जब शादी हुई थी। तब दोनो के बीच भी एक अच्छा-खासा एक डिफरेंस था। उस समय मीरा 21 व शाहिद 34 साल के थे। दोनो के बीच 13 साल का डिफरेंस था। लेकिन उसके बावजूद भी आज दोनो बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल में से एक है।