Christmas 2023: आज 25 दिसंबर हैं और दुनियाभर में क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता हैं। सिर्फ ईसाई धर्म ही नहीं बल्कि दुनिया के बाकि और भी धर्म के लोग इस त्यौहार को धूमधाम से मनाते हैं। भारत में क्रिसमस की अलग-ही रौनक देखने को मिलती हैं। क्रिसमस के दिन कहा जाता हैं कि सेंटा क्लॉस आते हैं और लोगों की विश पूरी करते हैं लेकिन क्या आपको पता हैं सैंटा क्लॉस की क्रब कहाँ पर हैं चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

सैंटा क्लॉस की कब्र कहाँ हैं-

दुनिया जिसे सांता क्लास के नाम से जानती हैं बता दे कि वो जादुई आदमी नहीं थे बल्कि यूरोप के मशहूर सैंट निकोलस थे। उनका जन्म 280 ईस्वी में तुर्कमेनिस्तान के शहर मायरा में हुआ था। ऐसा कहा जाता हैं कि भगवान यीशू की मृत्यु के बाद उनका जन्म हुआ था। तो वहीं सैंटा क्लॉज यानि सेंट निकोलस की मृत्यु की बात करें तो वो 6 दिसंबर 343 में मायरा शहर में हुई थी। वहीं अगर सैंटा क्लॉज यानी सेंट निकोलस की मृत्यु की बात करें तो वो 6 दिसंबर 343 में मायरा शहर में हुई थी।

सैंटा क्लॉस कब्र को लेकर कहा जाता हैं कि वो आयरलैंड में हैं लेकिन सैंटा क्लॉज की कब्र को लेकर अलग-अलग जानकारों के अलग-अलग मत हैं। बता दे कि तुर्की के अंतालया में सेंट निकोलस चर्च के अंदर उनका कब्र हैं, तो वहीं आयरलैंड के इतिहासकारों का कहना हैं कि सैंटा क्लॉज की उनकी कब्र को तुर्की से वापस लाकर इटली में दफना दिया गया था।

कौन- हैं सैंटा क्लॉस-

संत निकोलस यानी सैंटा कला के जन्म का सीधा संबंध भगवान यीशु के जन्म से नहीं रहा हैं लेकिन इसके बावजूद क्रिसमस के त्यौहार सांता क्लास के बिना अधूरा माना जाता हैं। बता दे कि सांता क्लास यानी सैंट निकोलस को बचपन से ही बच्चों से बेहद लगाव था व वह काफी छोटी उम्र में ही पादरी बन गए थे। बच्चों को छुपाकर गिफ्ट देने के चलते उन्हें सैंटा क्लॉस कहा जाने लगा और अब तक यह काल्पनिक पात्र दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं।