Deepika Padukone-Ranveer Singh Love Story: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज अपना 37वॉ जन्मदिन (Deepika Padukone Age) मना रही हैं। दीपिका पादुकोण व रणबीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे फेमस जोड़ी में से एक हैं। दोनो एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं। ये किसी को बताने की जरूरत नहीं हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि दीपिका पादुकोण की लव-लाइफ की शुरूआत कैसे हुई थी। चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।


दीपिका पादुकोण का जन्म डेनमार्क में 5 जनवरी 1986 को हुआ था। कोंकणी परिवार में जन्मी दीपिका के पैरेंट्स बाद में बैंगलोर शिफ्ट हो गए थे। आज वो 37 साल की हो गई हैं। उन्होने अपनी शुरुआती पढ़ाई बैंगलोर के सोफिया स्कूल से की है. इसके बाद उन्होंने ओपन यूनिवर्सिटी से सोशियोलॉजी में ग्रेजुएशन के लिए एनरोल किया था। मॉडलिंग की वजह से उन्होने पूरी पढ़ाई नहीं की थी। बता दे कि दीपिका ने लिरिल सोप के विज्ञापन से सबको आकर्षित किया। इसके बाद वे लैक्मे फैशन वीक का​ हिस्सा बनी थीं. 2006 में किंगफिशर कैलेंडर गर्ल बनकर सुर्खियों में छा गई थी। मॉडलिंग की दुनिया में काम करने के बाद उन्होने दुनिया में नाम कमाने के बाद दीपिका हिमेश रेशमिया के गाने 'नाम है तेरा' में काम किया। इसके बाद शाहरूख खान की फिल्म ओम शांति ओम से अपने करियर की शुरूआत की थी।


2018 में दीपिका पादुकोण ने रणबीर सिंह के साथ शादी कर ली थी। और आज दोनो एकसाथ काफी खुश हैं। रणबीर सिंह ने दीपिका का तब साथ दिया जब उनको किसी के साथ की काफी जरूरत थी।


दीपिका पादुकोण जब ब्रकेअप के बाद सदमें में चली गई थी। तब उनका साथ दिया था बतौर दोस्त रणबीर सिंह ने खबरो कि माने तो रणबीर सिंह दीपिका से पहले से ही प्यार करते थे।


लेकिन रणवीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ दीपिका के ब्रकेअप के बाद बताया जाता हैं कि वो एकदम टूट गई थी और डिप्रेशन में चली गई थी। तब दोस्त बनकर रणबीर सिंह ने उनका साथ दिया था। और उनकी ये दोस्ती प्यार में तबदील हो गई और दोनो ने एक-दूसरे के साथ शादी कर ली।