Namibian Cheetahs: नामीबिया से भारत लाए जाने वाले चीतों की पहली तस्वीर सामने आ गयी हैं। चीतों की जो तस्वीरें सामने आई हैं इनमें तीन नर और पांच मादा चीते शामिल हैं और इन सभी की उम्र दो से साढ़े पांच साल के बीच बतायी जा रही हैं। कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने जन्मदिन के दिन मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कुनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों रिलीज किया जाएगा।


भारत सरकार ने 1952 में देश में चीतों को विलुप्त करार कर दिए गए थे। इन्हें पहली बार छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के साल वन में 1948 में आखिरी बार चीता देखा गया था। खबरो की माने तो कल प्रधानमंत्री बाड़े नंबर एक से दो चीते छोड़ेंगे तथा उसके बाद करीब 70 मीटर दूर,जो दूसरा बाड़ा है। पीएम दूसरे चीते को भी छोड़ेंगे। शेष चीतों को उनके लिए बनाए गए क्वारंटाइन क्षेत्रों में छोड़े जाएगे। इनके लिए कुनो में अच्छी-खासी व्यवस्था की गयी हैं। और इनके लिए सुरक्षित वातावरण तय किया गया हैं।


चीतों को नामीबिया से एक विशेष चार्टर्ड कार्गो विमान बोइंग 747 के माध्यम से देश में लाया जा रहा है जो 17 सितंबर की सुबह में उतर जाएगा। एएनआई की रिपोर्ट की माने तो- चार्टर्ड कार्गो विमान बोइंग -747 द्वारा चीतों को लाया जा रहा हैं। यह बिना ईंधन भरने के सीधे भारत आएगा और इसलिए हमने इस विमान को चुना है। इसमें आठ चीते होंगे। इसके अलावा चालक दल के सदस्यों के साथ, हमारे अधिकारियों और कुछ पशु चिकित्सकों के अलावा, वन्यजीव विशेषज्ञ, चीता विशेषज्ञ और हमारे तीन भारतीय वैज्ञानिक, डॉक्टर और अधिकारी नामीबिया से विमान में मौजूद रहेगे।