महुआ मोइत्रा कितनी पढ़ी-लिखी हैं, जानिए किस कॉलेज से पूरी की पढ़ाई
Mahua Moitra Qualification: तृणमूल कांग्रेस महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता खत्म कर दी गई हैं, उनकी सदस्यता कैश फॉर क्वेरी मामले को लेकर रद्द की गई

Mahua Moitra Qualification: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई हैं। महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) की सदस्यता कैश फॉर क्वेरी मामले को लेकर रद्द की गई हैं। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्वाद जोशी की तरफ से महुआ मोइत्रा के निष्कासन का प्रस्ताव रखा गया हैं। जिसे सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दी हैं। आज हम आपको बताते हैं कि महुआ मोइत्रा कितनी पढ़ी-लिखी हैं व किस कॉलेज से उन्होंने पढ़ाई की हैं।
महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने अपनी स्कूली पढ़ाई स्थानीय स्कूल व कोलकता (Kolkata) से की हैं। जिसके बाद वह हायर एजुकेशन प्राप्त करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका चली गई हैं। उन्होंने मैसाचुसेट्स के माउंट होलोके कॉलेज साउथ हैडली से अर्थशास्त्र व गणित में ग्रेजुएशन की हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क शहर व लंदन में जेपी मॉर्गन चेंज के लिए एक निवेश बैंकर के रूप में भी काम किया गया हैं।
महुआ मोइत्रा ने साल 2009 में लंदन में जेपी मॉर्गन चेज में उपलब्ध के पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के बाद वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं। जहाँ उन्होंने राहुल गांधी के साथ आम आदमी का सिपाही पहल पर काम किया। साल 2010 में पार्टी बदल ली और वह अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई हैं।
विधानसभा के लिए 2016 के चुनावों में पश्चिम बंगाल के करीमपुर से जीत हासिल की थी। उन्हें संसद सदस्य के रूप में 17वीं लोकसभा में कृष्णानगर, पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था।
बता दे कि महुआ मोइत्रा ने 13 नवंबर, 2021 को 2022 गोवा विधानसभा चुनाव के लिए टीएमसी पार्टी की तैयारियों का नेतृत्व करने के लिए भी चुना गया था।