Karan Kundrra Birthday : फेमस टीवी एक्टर करन कुंद्रा का आज जन्मदिन हैं, उनके जन्मदिन पर उनके फैंस ने उनके लिए बर्थ-डे पर ट्वीटर पर ट्रेंड चलाया और करन कुंद्रा को जन्मदिन की बधाई दी। करन कुंद्रा के जन्मदिन के सेलिब्रेशन के दौरान उनके साथ उनकी लव लाइफ तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) भी मौजूद थी। दोनो ने एक-दूसरे को केक खिलाया। 2016 के अंत में, उन्होंने घोषणा की कि उन्होंने अपने नाम Karan Kundra से बदल दिया है, और एक अतिरिक्त 'r' जोड़ दिया गया।


Karan Kundrra Biography:करण कुंद्रा का जन्म 11 अक्टूबर 1984 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। उनके पिता एस.पी. कुंद्रा एवं माँ सुनीता कुंद्रा हैं। आज वो अपना 39वॉ जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होने एमबीए की डिग्री (Karan Kundrra Education) हासिल की हैं। करन कुंद्रा ने अपने करियर (Karan Kundrra Career) की शुरूआत 2008 में कितनी मोहब्बत हैं से की थी। उसके बाद 2012 में प्यारे पंजाबी फिल्म में काम किया था।


Karan Kundrra Family Members :करण अपने परिवार में भाई बहनो में सबसे छोटे है। उनकी तीन बहने (Karan Kundrra Sisters Name) पूनम, मीनू और मधु है। करन कुंद्रा की बहन पूनम मल्होत्रा, जो एक डॉक्टर हैं और यूएसए में रहती हैं।तो वहीं उनकी दूसरी बहन मीनू है जो टोरंटो, कनाडा में रहती है और उनकी तीसरी या सबसे छोटी बहन मधु भारत में रहती है।



Karan Kundra Girlfriend & Affairs: करन कुंद्रा ने अपने पहले शो की को-स्टार कृतिका कामरा को कुछ सालो तक डेट किया। लेकिन दोनो ने कभी खुलकर इस रिलेशनशिप को एक्सेप्ट नहीं किया। दोनो की जोड़ी को उनके चाहने वाले बहुत ज्यादा पंसद करते थे। बाद में करन कुंद्रा व कृतिका कामरा (Kritika Kamra) के साथ ब्रेकअप हो गया।

(Karan Kundra & Anusha Dandekar: फिर उसके बाद करन कुंद्रा का नाम अनुषा दांडेकर की मुलाकात एयरपोर्ट पर हुई । दोनो को पहली नजर में ही एक-दूसरे से प्यार हो गया। फिर करन कुंद्रा ने अनुषा दांडेकर के साथ अपने रिलेशनशिप को सबके सामने एक्सेप्ट किया। दोनो एक-दूसरे के साथ 6 सालो तक रहे। फिर लॉकडाउन के दौरान दोनो के रिश्ते में दूरियाँ आ गयी।




अंत में करन कुंद्रा की लाइफ तब बदली जब वो 2021 में Bigg Boss 15 में बतौर कंटेस्टेन्ट गए वहाँ उनको तेजस्वी प्रकाश मिली। जहाँ दोनो ने एक-दूसरे को अपना दिल दे दिया। और आज दोनो काफी खुश हैं और एक-दूसरे के साथ हैं। उनके फैंस को भी ये जोड़ी बहुत पंसद हैं और फैंस उनको #TejRan कहकर बुलाते हैं।



Karan Kundrra Career : करन कुंद्रा ने अपने करियर (Karan Kundrra TV Seriels) की शुरूआत 2008 में एकता कपूर द्वारा बनाये गए शो "कितनी मोहब्बत है" से की थी। इस सीरीज में उन्होंने अर्जुन पुंज का किरदार निभाया था। इसके बाद में 2009 में, उन्होंने सोनी टीवी के टेलीविज़न शो "बैताब दिल की तमन्ना है "में काम किया था। क्राइम शो गुमरा: एंड ऑफ इनोसेंस सीज़न 1 के साथ-साथ सीज़न 2 के तीन सीज़न को होस्ट किया। इन्होने डांस रियालटी शो जरा नच के दिखा जा में भी काम किया।

इसके बाद करन कुंद्रा ने एडवेंचर रियलिटी शो एमटीवी रोडीज एक्स 2 और एक्स 4 में जज के रूप में काम किया। 2012 में इन्हे बॉलीवुड (Karan Kundrra Films) की हिंदी फिल्म "हॉरर स्टोरी " में काम किया।